योगी आदित्यनाथ ने चलाई तबादला एक्सप्रेस, इन 10 जिलों के डीएम बदले, देखिए पूरी लिस्ट

बड़ी खबर : योगी आदित्यनाथ ने चलाई तबादला एक्सप्रेस, इन 10 जिलों के डीएम बदले, देखिए पूरी लिस्ट

योगी आदित्यनाथ ने चलाई तबादला एक्सप्रेस, इन 10 जिलों के डीएम बदले, देखिए पूरी लिस्ट

Tricity Today | Yogi Adityanath

Lucknow News : उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार की देर रात को तबादला एक्सप्रेस चलाई है। बीती रात को उत्तर प्रदेश में 10 जिलों के डीएम बदले है। उत्तर प्रदश शासन ने अयोध्या के डीएम अनुज कुमार झा और महराजगंज के डीएम उज्ज्वल कुमार को प्रतीक्षारत कर दिया गया है।हटाए गए अधिकारियों में अधिकतर एक ही जिलों में तीन साल पूरा करने वाले हैं। यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए एक ही जिलों में तीन साल पूरा करने वाले अधिकारियों को हटाया जा रहा है। 
  1. नीतीश कुमार (IAS 2010) DM बरेली से DM अयोध्या बने
  2. सत्येंद्र कुमार (IAS 2013) DM महोबा से DM महराजगंज बने
  3. संजय कुमार सिंह (IAS 2012) विशेष सचिव नियुक्ति से DM फरुखाबाद बने
  4. मानवेन्द्र सिंह DM फरुखाबाद से DM बरेली बने
  5. रविंद्र कुमार (IAS 2011) DM बुलंदशहर से DM झांसी बने
  6. चंद्र प्रकाश सिंह (IAS 2012) DM कासगंज DM बुलंदशहर बने
  7. हर्षिता माथुर (IAS 2013) VC बुलंदशहर से DM कासगंज बनी
  8. मनोज कुमार (IAS 2012) विशेष सचिव पर्यटन से DM महोबा बने
  9. नेहा प्रकाश (IAS 2012) विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा से DM श्रावस्ती बनी
  10. टीके शीबू (IAS 2012) DM श्रावस्ती से DM सोनभद्र बने

इसके अलावा शासन ने 2009 बैच के आईएएस अफसर अनुज कुमार झा को DM अयोध्या से प्रतीक्षारत कर दिया है और 2012 बैच के आईएएस उज्ज्वल कुमार DM महराजगंज को भी प्रतीक्षारत कर दिया है। जल्द ही इनकी नई तैनाती दी जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.