यह भारत के इतिहास की धरती, हस्तिनापुर ने रखी थी महाभारत की नींव

मेरठ में योगी आदित्यनाथ बोले- यह भारत के इतिहास की धरती, हस्तिनापुर ने रखी थी महाभारत की नींव

यह भारत के इतिहास की धरती, हस्तिनापुर ने रखी थी महाभारत की नींव

Tricity Today | मेरठ में जगदीप धनखड़, आनंदी बेन पटेल और योगी आदित्यनाथ

Meerut News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, वाईस प्रेजिडेंट जगदीप धनखड़ और यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आज शनिवार को मेरठ पहुंचे। देश के तीनों दिग्गज लोगों ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में तीन दिवसीय अखिल भारतीय आयुर्वेद पर्व (महासम्मेलन) का शुभारम्भ किया।

मेरठ भारत के इतिहास की धरती
योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "मेरठ का इतिहास भारत की किताबों में है। मेरठ भारत के इतिहास की धरती है। इसको महाभारत की धरती भी कहा जाता है। हस्तिनापुर ने महाभारत की नींव रखकर इतिहास रचा था। धर्म-कर्म, काम और मोक्ष इस धरती से जुड़े हुए हैं। मेरठ को अन्नदाता की जमीन भी कहा जाता है। अगर इतिहास उठा कर देखोगे तो मेरठ का नाम प्रमुखता से मिलेगा।"

पीएम मोदी ने लगाई लंबी छलांग
योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, "परंपरागत चिकित्सा पद्धति ने 9 वर्ष के अंदर दुनिया में लंबी छलांग लगाई है। जिसका श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। जिन्होंने पहली बार परंपरागत चिकित्सा पद्धति को आयुष मंत्रालय बनाकर योग और आयुर्वेद को लेकर मंत्रालय का गठन किया। पीएम मोदी के प्रयासों का परिणाम आज हमारे सामने है। इतने सारे आयुर्वेद के विशेषज मेरठ में एक मंच पर मौजूद हैं और यह बड़े सौभाग्य की बात है।

सम्मेलन का प्रस्ताव आने पर योगी ने कही थी यह बात
योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, "जब मेरे सामने इस सम्मेलन को लेकर प्रस्ताव आया था तो मैंने कहा था कि 4 साल पहले यह कार्यक्रम कानपुर में हुआ था। मैंने भारत के उपराष्ट्रपति को आमंत्रित करने के लिए कहा था, जो आज हमारे साथ यहां पर उपस्थित हैं। मैं मेरठ की पौराणिक और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आयुर्वेदिक विशेषज्ञों का स्वागत करता हूं। इस क्षेत्र में आयुर्वेद के कई सारे विशेषज्ञ रहे हैं। जिन्होंने अपने समय में विषम समय में वैद्य रामप्रसाद, वैद्य मुरारी लाल शर्मा, पशुपति, विष्णुनाथ शर्मा ने आयुर्वेद के माध्यम से आयुष की पद्धति को आगे बढ़ाने का काम किया।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.