कृषि कानून वापस पर बोले योगी आदित्यनाथ, कहा- शायद हमारे समझाने में कमी रही

BIG BREAKING : कृषि कानून वापस पर बोले योगी आदित्यनाथ, कहा- शायद हमारे समझाने में कमी रही

कृषि कानून वापस पर बोले योगी आदित्यनाथ, कहा- शायद हमारे समझाने में कमी रही

Tricity Today | कृषि कानून वापस पर बोले योगी आदित्यनाथ

Uttar Pradesh News : आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए तीन कृषि कानून को वापस लेने का निर्णय लिया है। पीएम मोदी के फैसले के बाद तमाम प्रतिक्रिया आ रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बयान दिया है। 

मैं उत्तर प्रदेश शासन की ओर से स्वागत करता हूं : योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा, "मित्रों तीन कृषि कानूनों को पीएम मोदी द्वारा वापस लिए जाने पर मैं उत्तर प्रदेश शासन की ओर से स्वागत करता हूं। हम सब जानते हैं कि इन कृषि कानूनों को लेकर किसान काफी लंबे समय से प्रदर्शन और आंदोलन कर रहे थे। आज गुरु पर्व पर पीएम मोदी ने लोकतंत्र को संबोधित करते हुए निर्णय लिया है। उन्होंने जो ऐतिहासिक कार्य किया है। मैं उसका हृदय से अभिनंदन और आभार व्यक्त करता हूं।"

भाजपा किसानों की हितैषी पार्टी : योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, "भारतीय जनता पार्टी किसानों की आमदनी को बढ़ाने के लिए हमेशा से कार्य करती है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के काफी हितेषी हैं। कभी भी उत्तर प्रदेश सरकार या फिर केंद्र सरकार ने ऐसा कोई भी निर्णय नहीं लिया है, जिसकी वजह से किसानों को क्षति हुई हो। किसानों का हित सरकार का प्रमुख कर्तव्य हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरीके की कानून को लागू किया था। वह एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं लेकिन उसके बावजूद भी जब किसान संगठन लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। अनेक स्थानों पर धरना दिया जा रहा था। 

शायद हमारे समझाने में कमी रही : सीएम योगी
योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, "सरकार ने किसानों से बातचीत करने की कोशिश की। हर स्तर पर कृषि मंत्री ने किसानों से बातचीत की। यह हो सकता है कि किसानों को समझाने में हम कहीं ना कहीं विफल रहे हो। किसानों के आंदोलन को देखते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह फैसला लिया है।

पीएम मोदी ने किया ऐलान
आपको बता दें कि शुक्रवार की सुबह राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने लागू किए गए तीन किसी कानून को वापस लेने का ऐलान किया। पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा, "भाजपा ने किसानों के हित में तीन किसी कानून को लागू किया था। मैंने अपने पिछले पांच दशक में किसानों की चुनौतियों को बहुत ही करीब से देखा है। वह जब से देश के प्रधानमंत्री बने हैं, तब से अब तक लगातार किसान को लेकर कार्य कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी सरकार किसानों को मदद देना चाहती है। जिस राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, उस राज्य में किसान काफी खुश हैं और उनकी आमदनी भी बढ़ी है लेकिन उसके बावजूद भी लगातार प्रदर्शन होने के कारण उन्होंने इन कानूनों को वापस लिया है।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.