जेवर एयरपोर्ट की कामयाबी फिल्म सिटी में दोहराएंगे योगी आदित्यनाथ, पढ़िए खास खबर

बड़ी खबर : जेवर एयरपोर्ट की कामयाबी फिल्म सिटी में दोहराएंगे योगी आदित्यनाथ, पढ़िए खास खबर

जेवर एयरपोर्ट की कामयाबी फिल्म सिटी में दोहराएंगे योगी आदित्यनाथ, पढ़िए खास खबर

Tricity Today | योगी आदित्यनाथ

Uttar Pradesh News : जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) का फार्मूला उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) यमुना फिल्म सिटी में भी अपनाएंगे। जिस फार्मूले पर जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जा रहा है अब उसी हाइब्रिड फाइनैंशल मॉडल पर फिल्म सिटी बसाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट पर मंगलवार को योगी सरकार ने मुहर लगा दी है। करीब 1,000 हेक्टेयर में बसाई जा रही फिल्म सिटी के पहले चरण पर 6,000 करोड़ पर खर्च होंगे।

मुख्यमंत्री ने यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (Yamuna Authority) और औद्योगिक विकास विभाग को काम तेजी से बढ़ाने का आदेश दिया है। यह फिल्म सिटी तीन चरणों में विकसित की जाएगी। डीपीआर बनाने वाली एजेंसी 3 हफ्ते में निविदा प्रपत्र (Bid Document) तैयार करेगी। उसके बाद ग्लोबल टेंडर (Global Tender) निकाला जाएगा। इसी साल दिसंबर तक फिल्म सिटी के लिए विकासकर्ता कंपनी का चयन कर लिया जाएगा। उसके बाद इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। 

3 सप्ताह में बिड डॉक्यूमेंट तैयार होंगे
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म सिटी यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 21 में विकसित होगी। इसे 1000 एकड़ में विकसित किया जाएगा। इस फिल्म सिटी की डीपीआर सीबीआरई कंपनी ने बनाई है। डीपीआर शासन को भेजी गई थी। शासन में गठित समिति ने 12 अगस्त को इस पर अपनी मुहर लगा दी। कमेटी ने कहा कि फिल्म सिटी पीपीपी मॉडल पर विकसित होगी। कमेटी ने इसके लिए हाइब्रिड फाइनेंसियल मॉडल तैयार किया है। इस मॉडल के मुताबिक सालाना तय शुल्क और लाभांश में भी हिस्सेदारी मिलेगी। शासन के आदेश के बाद यमुना प्राधिकरण ने सीबीआरई कंपनी को बिड डॉक्युमेंट तैयार करने के आदेश दे दिए हैं। कंपनी को इसके लिए 3 हफ्ते का समय दिया गया है।

दिसंबर तक कंपनी का चयन होगा
एक बार डॉक्यूमेंट तैयार होने के बाद शासन को भेजा जाएगा। शासन की अनुमति मिलने के बाद टेंडर निकाला जाएगा। प्राधिकरण इस प्रोजेक्ट के लिए ग्लोबल टेंडर निकालेगा, ताकि विदेशी कंपनियां भी इसमें हिस्सा ले सकें। दो महीने के भीतर विकासकर्ता कंपनी का चयन कर लिया जाएगा। कंपनी के साथ 40 साल का एग्रीमेंट होगा। कंपनी को लीज के बजाय लाइसेंस दिया जाएगा। बिड डाक्यूमेंट बनाने से लेकर फायनेंसियल क्लोजर तक की जिम्मेदारी सीबीआरई कंपनी की होगी। 

शूटिंग के लिए तैयार होगी फिल्म सिटी
फिल्म सिटी को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा। पहले चरण में फिल्म निर्माण से जुड़ी गतिविधियों को विकसित किया जाएगा। इसके तहत फिल्म स्टूडियो, खुला एरिया, एम्यूजमेंट पार्क, विला आदि विकसित किए जाएंगे। 120 एकड़ में एम्यूजमेंट पार्क, 20-20 एकड़ में फिल्म स्टूडियो बनेंगे। पहले चरण के 80 प्रतिशत हिस्से मंे केवल फिल्म से जुड़े निर्माण कार्य किए जाएंगे। ताकि पहला चरण पूरा होते ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो सके। फिल्म सिटी के दूसरे चरण में हास्पिटॉलिटी, रिजार्ट और व्यावसायिक गतिविधियों को विकसित किया जाएगा। ताकि शूटिंग में आने वाले लोगों को सहूलियत मिले। साथ ही इनसे जुड़े व्यवसायों को बढ़ावा मिले। तीसरे और अंतिम चरण में रिटेल डेवलपमेंट होगा। इस चरण में बचे हुए सारे काम किए जाएंगे। 

चरण      कब पूरा होगा     जमीन      अनुमानित लागत
पहला      2023-24           376          2500
दूसरा      2026-27           298           2700
तीसरा     2028-29           236           2100

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.