8.56 लाख की लागत में बना योगी आदित्यनाथ का मंदिर, जानिए किसने बनवाया

Uttar Pradesh : 8.56 लाख की लागत में बना योगी आदित्यनाथ का मंदिर, जानिए किसने बनवाया

8.56 लाख की लागत में बना योगी आदित्यनाथ का मंदिर, जानिए किसने बनवाया

Google Image | योगी आदित्यनाथ का मंदिर

दीपांशी गौतम : अयोध्या में भारतकुंड के पास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंदिर बनाया गया हैं। यह मंदिर प्रभाकर मौर्य (32) ने 8.56 लाख की लागत से बनवाया हैं। इसमें योगी आदित्यनाथ को राम के अवतार में दिखाई गया हैं। मूर्ति के हाथ में धनुष और तीर भी थमाया गया हैं। इसके साथ ही यहां रोज सुबह-शाम पूजा भी होती हैं। 

प्रभाकर मौर्य ने बनवाया योगी आदित्यनाथ का मंदिर 
प्रभाकर मौर्य एक यूट्यूबर हैं जो कि योगी आदित्यनाथ के समर्थन में 500 से ज्यादा गाने गा चुके हैं। मंदिर में स्थापित की गई मूर्ति राजस्थान से आर्डर देकर बनवाई गई हैं। प्रभाकर का मानना हैं कि  योगी  राम और कृष्ण के अवतार हैं। इस वजह से वह सनातन धर्म का प्रचार कर रहे हैं। प्रभाकर का कहना हैं कि  वह उनके लिए किसी भगवान से कम नहीं। 

चैनल से होने वाली कमाई से बनवाया मंदिर 
प्रभाकर ने बताया कि उनके यूट्यूब चैनल पर 1 लाख 52 हजार फॉलोअर्स हैं। इस पर लगभग 500 वीडियो अपलोड हो चुकी हैं। चैनल से होने वाली कमाई से यह मंदिर बनवाया गया हैं। खेत में बनाए गए इस मंदिर पर अबतक 8 लाख 56 हजार रूपए खर्च हो चुके हैं। प्रभाकर ने बताया कि मंदिर बनाने के समय कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया था, लेकिन पिता जगन्नाथ मौर्या का उनको पूरा समर्थन मिला।प्रभाकर मौर्य चार भाइयों में से तीसरे हैं। उनकी दो बहने हैं। पिता खेती करते हैं। 

मंदिर में स्थापित मूर्ति फाइबर की बनी हैं 
प्रभाकर ने बताया कि मंदिर में स्थापित योगी आदित्यनाथ की मूर्ति फाइबर की हैं। जो की आर्डर देकर जयपुर से बनवाई गई हैं। मूर्ति पांच फीट चार इंच   की हैं, जिसकी कीमत लगभग 49 हजार रूपए हैं। प्रभाकर मौर्य ने भास्कर से बातचीत करते हुए कहा, मैंने 2015 में संकल्प लिया था कि जो अयोध्या में राम मंदिर बनवाएगा, उसका मंदिर बनाकर रोज उसकी पूजा करूंगा। इसलिए 2016 में मैंने एक भजन गाया था, रामलीला का अयोध्या में मंदिर बनाएंगे... इसके बाद सुप्रीम कोर्ट का राम मंदिर के निर्माण को लेकर फैसला आया। अब अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। संकल्प पूरा होने पर मैंने योगी आदित्यनाथ का मंदिर बनवाया है।'

प्रभाकर पढाई के समय से ही गाते आ रहे हैं भजन 
प्रभाकर मौर्य एक गायक हैं। उनका यूट्यूब चैनल प्रभाकर मौर्या अयोध्या के नाम से हैं। पिता जगन्नाथ  ने बताया कि प्रभाकर पढ़ाई के समय से ही भजन गाने लगा था। पहले वह गांव में ही रामायण और जागरण में गाना गाता था। बाद में खुद का यूट्यूब चैनल खोल दिया। प्रभाकर ने घर की आर्थिक तंगी की वजह से 12वीं तक ही पढाई की। इसके बाद उसने भजन गायन में अपना करियर बनाना शुरू कर दिया। 

2010 में किया था पहला गाना अपलोड 
2010 में प्रभाकर ने यूट्यूब पर गाना अपलोड किया था,उसे काफी लोगों ने देखा था और उसकी सराहना भी की थी। उसके बाद से भजन गाने का यह सिलसिला चल रहा हैं। उन्होंने बताया कि वह एक हजार से ज्यादा भजन  गए चुके हैं। योगी आदित्यनाथ के समर्थन में 500 से अधिक गाने गए चुके हैं ।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.