बुलन्दशहर और खुर्जा विकास प्राधिकरण के 55 गांव यमुना अथॉरिटी में शामिल, देखिए लिस्ट

आज की सबसे बड़ी खबर : बुलन्दशहर और खुर्जा विकास प्राधिकरण के 55 गांव यमुना अथॉरिटी में शामिल, देखिए लिस्ट

बुलन्दशहर और खुर्जा विकास प्राधिकरण के 55 गांव यमुना अथॉरिटी में शामिल, देखिए लिस्ट

Tricity Today | Yamuna Authority

Greater Noida/Bulandshahr : गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर जिलों से आज की सबसे बड़ी खबर है। बुलंदशहर विकास प्राधिकरण व खुर्जा विकास प्राधिकरण के 55 गांवों को वहां से हटाकर यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (Yamuna Authority) में शामिल किया जा रहा है। इसके लिए तीनों विकास प्राधिकरणों ने सहमति और प्रस्ताव राज्य सरकार को भेज दिए हैं। सोमवार को यह जानकारी यमुना अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ.अरुणवीर सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि ये 55 गांव बुलंदशहर जिले की खुर्जा और सिकंदराबाद तहसीलों हैं।

लॉजिस्टिक्स और कार्गो हब बनाया जाएगा
इन 55 गांवों के इलाके में ईस्टर्न और वेस्टर्न रेलवे फ्रेट कॉरिडोर व नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का कार्गो-लॉजिस्टिक्स हब बनाया जाएगा। यमुना अथॉरिटी के सीईओ ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर जनपद के 171 गांव यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में हैं। यह पूरा इलाका राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल है। जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के आसपास स्मार्ट सिटी, कार्गो और लॉजिस्टिक्स हब, मेडिकल डिवाइस पार्क, टॉय पार्क व बड़े-बड़े इंडस्ट्रियल क्लस्टर विकसित किए जाने हैं। इन सब परियोजनाओं के लिए जमीन की आवश्यकता है। 

सीईओ ने आगे कहा कि दिल्ली-कोलकाता इंडस्ट्रियल रेलवे कॉरिडोर से यमुना प्राधिकरण का अधिसूचित क्षेत्र 5 किलोमीटर दूर है। जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास बड़ा कार्गो हब बनेगा। लॉजिस्टिक्स हब बनाया जाएगा। इसकी कनेक्टिविटी रेलवे फ्रेट कॉरिडोर से होनी बेहद जरूरी है। इसे ध्यान में रखते हुए बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण के इन गांवों को यमुना प्राधिकरण के दायरे में शामिल करना जरूरी था। आपको बता दें कि इन 55 गांवों को बुलंदशहर और खुर्जा विकास प्राधिकरण से निकालकर यमुना प्राधिकरण में शामिल करने की सैद्धांतिक मंजूरी राज्य सरकार ने दे दी है। इसे लेकर 3 साल पहले मंत्री परिषद में निर्णय लिया जा चुका है। अब फैसले पर अंतिम मुहर लगाने के लिए यमुना प्राधिकरण की ओर से प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उम्मीद है कि अगले एक पखवाड़े में राज्य सरकार सहमति दे देगी।

खुर्जा विकास प्राधिकरण के गांव, जो यमुना प्राधिकरण में शामिल होंगे
  1. शेखपुर माम
  2. दाउदपुर
  3. सलेमपुर मजरा दस्तूरा
  4. दस्तूरा
  5. खंडपूरा
  6. भगवानपुर
  7. हसनपुर लडूकी
  8. बीघेपुर
  9. बीछट सुजानपुर
  10. मोहम्मद पुर मजरा बीछट
  11. अख्तियारपुर
  12. सनोता सफीपुर
  13. भाईपुर
  14. लालपुर ममरेजपुर
  15. शहजादपुर कनेनी
  16. ताजमाबाद
  17. सारंगपुर 
  18. नगला रूमी 
  19. आसफपुर
  20. सिरयाल 
  21. शाहपुर कला
  22. गोठनी 
  23. भिंडोर 
  24. फिरोजपुर 
  25. अहरौली 
  26. औरंगा 
  27. भादवा 
  28. रामगढ़ी 
  29. जाफर नगर गदाईपुर 
  30. जाहिदपुर कला 
  31. गंगथला
  32. कलंदर गढ़ी
  33. क्वारसी
  34. जाहिदपुर खुर्द
  35. सुल्तानपुर
  36. इस्माईलपुर बुधैना
  37. इब्राहिमपुर जुनैदपुर
  38. समसपुर
  39. कमालपुर मजरा भदौरा
  40. इनायतपुर उर्फ मधुपुरा
  41. भदौरा
  42. खबरा
बुलंदशहर विकास प्राधिकरण के वह गांव जो यमुना प्राधिकरण में शामिल होंगे
  1. भौंरा
  2. सलौनी उर्फ रौनी
  3. मकरंदपुर उर्फ फतेहपुर
  4. वैर बादशाहपुर
  5. अरौड़ा
  6. फतेहपुर जादौन
  7. घनौरा
  8. नूरपुर
  9. निठारी
  10. गंगरौल
  11. कादरपुर

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.