यमुना सिटी में शामिल हो होंगे गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर के 75 गांव! मास्टर प्लान 2041 पर काम शुरू, पूरी जानकारी

BIG BREAKING : यमुना सिटी में शामिल हो होंगे गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर के 75 गांव! मास्टर प्लान 2041 पर काम शुरू, पूरी जानकारी

यमुना सिटी में शामिल हो होंगे गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर के 75 गांव! मास्टर प्लान 2041 पर काम शुरू, पूरी जानकारी

Tricity Today | Yamuna Authority

Greater Noida : यमुना प्राधिकरण का 2041 का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। नए मास्टर प्लान में 1365 हेक्टेयर आवासीय और 4000 हेक्टेयर औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही एक ग्रीन और दूसरा औद्योगिक कॉरिडोर का प्रावधान किया जाएगा। इसमें गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर के करीब 75 गांव शामिल हो सकते हैं। प्राधिकरण की सीमा खुर्जा तक पहुंच सकती है। अगले एक महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। 

2041 का मास्टर प्लान बनवा रहा प्राधिकरण
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में अभी 96 गांव हैं। अब इनकी संख्या में इजाफा होगा। इसके लिए यमुना प्राधिकरण अपना 2041 का मास्टर प्लान बनवा रहा है। इसके लिए विशेषज्ञ कंपनी मार्स एसोसिएटस का चयन किया गया है और यह कंपनी इस काम को मूर्त रूप देने में जुटी हुई है। 

4000 हेक्टेयर उद्योगों के लिए होगी जमीन
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यमुना प्राधिकरण अपने क्षेत्र में आवासीय और औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ाएगा। मास्टर प्लान 2041 में 1365 हेक्टेयरज जमीन आवासीय के लिए आरक्षित की जाएगी। जबकि 4000 हेक्टेयर उद्योगों के लिए होगी। प्राधिकरण औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देगा, इसलिए उद्योग के लिए अधिक जमीन रखी गई है। मास्टर प्लान में एक बड़ी खासियत होगी। इसमें दो कॉरिडोर प्रस्तावित किए जाएंगे। एक कॉरिडोर उद्योगों और दूसरा कॉरिडोर ग्रीन होगा। ग्रीन कॉरिडोर में रीक्रेशनल ग्रीन, पेट्रोल पंप, कोल्ड स्टोरेज समेत तमाम गतिविधियों को मंजूरी मिलेगी। जबकि औद्योगिक कॉरिडोर में उद्योगों को जमीन आवंटित की जाएगी। दोनों कॉरिडोर लंबाई में होंगे। 

75 गांव शामिल हो सकते हैं
मास्टर प्लान में दोनों को इस तरह से नियोजित किया जाएगा कि इनकी अलग से पहचान मिल सके। नए मास्टर प्लान में गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर के करीब 75 गांव शामिल किए जा सकते हैं। मास्टर प्लान में कौन-कौन से गांव शामिल होंगे, इसकी कवायद चल रही है। मास्टर प्लान बनने के बाद इसे एनसीआर प्लानिंग बोर्ड को भेजा जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.