उद्योगों को एक छत तले मिलेंगी सारी मंजूरियां, ये है प्लान

यमुना अथॉरिटी की बड़ी पहल : उद्योगों को एक छत तले मिलेंगी सारी मंजूरियां, ये है प्लान

उद्योगों को एक छत तले मिलेंगी सारी मंजूरियां, ये है प्लान

Tricity Today | Yamuna Authority

Greater Noida : यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (Yamuna Authority) के दायरे में उद्योग लगाने और कारोबार शुरू करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। प्राधिकरण ने उद्यमियों की सहूलियत के लिए सिंगल विंडो सिस्टम डिवेलप करने का फैसला लिया है। इस व्यवस्था के तहत जरूरी लाइसेंस, अनापत्तियां और अनुमतियां प्राधिकरण के कार्यालय में ही मिलेंगी। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुणवीर सिंह (Arunvir Singh IAS) ने इन तमाम विभागों की डेस्क अथॉरिटी के दफ्तर में स्थापित करने का फैसला लिया है। इसके लिए राज्य सरकार को भी एक प्रस्ताव भेजा गया है।

उद्यमियों नहीं लगाने होंगे दफ्तर-दफ्तर चक्कर
उत्तर प्रदेश को 'वन ट्रिलियन यूएस डॉलर इकॉनोमी' बनाने के लिए यमुना अथॉरिटी सबसे बडी अहम भूमिका निभाने जा रही है। यमुना सिटी में लगने वाली देसी-विदेशी कंपनियों को विभिन्न विभागों से एनओसी, परमिशन और लाइसेंस लेने पड़ते हैं। उद्यमियों को दफ्तरों के इधर-उधर चक्कर लगाने पड़ते हैं। यमुना अथॉरिटी में उद्योग लगाने वालों को सहूलियत मिलेगी। दरअसल, इन सभी विभागों की डेस्क अब यमुना अथॉरिटी में खुलेंगी। एक ही छत के नीचे उद्यमियों को प्लॉट अलॉट करने से लेकर सभी जरूरी एनओसी मिल जाएंगी। उद्यमियों को एनओसी के लिए विभागों में धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। 

पूरा खर्च यमुना अथॉरिटी वहन करेगी
अथॉरिटी के एक अफसर ने कहा, "इंडस्ट्री चलाने से पहले उद्यमियों को कई विभागों से एनओसी लेनी पड़ती हैं। एनओसी के लिए विभाग नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहर में अलग-अलग स्थानों पर फैले हुए हैं। उद्यमियों को एनओसी के लिए विभागों में दौडना पड़ता है। कई-कई महीने एनओसी लेने में लग जाते है। अब यमुना अथॉरिटी ने इन सभी विभागों के दफ्तर एक ही छत के तले यमुना अथॉरिटी में खोले जाएंगे। इसके लिए शासन को पत्र भेजा है। इन सभी विभागों का पूरा खर्चा यमुना अथॉरिटी उठाएगी। जिसमें दफ्तर की जगह, स्टाफ के बैठने की जगह, कंप्यूटर सिस्टम और बिजली आपूर्ति समेत सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यमुना अथॉरिटी शासन को प्रस्ताव तैयार कर भेज रही है।

पूरी दुनिया की नजरों में यमुना प्राधिकरण क्षेत्र
आपको बता दें कि यमुना सिटी में जापान और कोरिया 500-500 एकड़ जमीन पर दो बडी इंडस्ट्रियल सिटी बसाने जा रहे हैं। सिंगापुर, आस्टेलिया और अमेरिका समेत कई देशों की नामी बडी कंपनियां आ रही हैं। जिनमें एप्पल, सैमसंग और मित्सुबिशी शामिल हैं। कई देशों की बड़ी कंपनियां यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में निवेश करने जा रही हैं। कई बड़े होटल और नामी यूनिवर्सिटी यहां आ रही हैं। इन सभी को फायर, पॉल्यूशन, बिजली, स्टांप ड्यूटी, एमएसएमई रजिस्ट्रेशन, पीएफ, ईएसआई और जीआईसी समेत तमाम विभागों से एनओसी व रजिस्ट्रेशन लेने के लिए इधर-उधर चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। एक ही छत के तले तमाम विभागों के दफ्तर काम करेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.