यमुना अथॉरिटी की बोर्ड बैठक शुरू, जेवर एयरपोर्ट पर कई फैसले होंगे, बजट पास होगा

बड़ी खबर : यमुना अथॉरिटी की बोर्ड बैठक शुरू, जेवर एयरपोर्ट पर कई फैसले होंगे, बजट पास होगा

यमुना अथॉरिटी की बोर्ड बैठक शुरू, जेवर एयरपोर्ट पर कई फैसले होंगे, बजट पास होगा

Tricity Today | यमुना अथॉरिटी की बोर्ड बैठक शुरू

यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक शुरू हो गई है। इस बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट प्रस्तुत किया जाएगा। यमुना प्राधिकरण भी जमीन की दरें (आवंटन दर) बढ़ा सकता है। इसका प्रस्ताव भी बैठक में रखे जाने की उम्मीद है। यह वृद्धि 5 प्रतिशत तक हो सकती है। अगर यह प्रस्ताव पास हुआ तो उद्योग लगाना, मकान और दुकान लेना महंगा हो जाएगा। इसके अलावा बैठक में कई और महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे जाएंगे। 

कोरोना महामारी के चलते यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक नहीं हो पा रही थी। कोरोना के केस कम होने के बाद प्राधिकरण ने 28 जून को बैठक करने का निर्णय लिया है। सोमवार को यह बैठक यमुना प्राधिकरण के बोर्ड रूम में सुबह 11 बजे से होगी। इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट प्रस्तुत किया जाएगा। प्राधिकरण ने इसके लिए 4100 करोड़ रुपये से अधिक का बजट तैयार किया है। बजट में एयरपोर्ट के लिए 500 करोड़ रुपये से अधिक रकम आवंटित की जाएगी। विकास को रफ्तार देने के लिए यमुना प्राधिकरण जमीन खरीदने पर भी पैसा खर्च करेगा। जमीन अधिग्रहण पर 600 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 

सूत्रों के मुताबिक, यमुना प्राधिकरण अपने बजट में 300 करोड़ रुपये मल्टीमॉडल कनेक्टीविटी के लिए आरक्षित करेगा। करीब 1300 करोड़ रुपये विकास व निर्माण कार्यों पर खर्च करने की तैयारी है। इस बजट में ग्रामीण विकास पर भी जोड़ दिया जाएगा। कोरोना के चलते तमाम आवंटी बकाया किस्त समय से नहीं दे सके हैं। उन आवंटियों को राहत मिल सकती है। उनको बिना पेनाल्टी बकाया जमा करने की राहत देने की तैयारी है।  जिन आवंटियों की सबलीज कराने की समय सीमा बीत चुकी है, उनको भी 30 सितंबर तक बिना जुर्माना सबलीज कराने की अनुमति दी जा सकती है।

बताया जाता है कि यमुना प्राधिकरण अपनी आवंटन दरें बढ़ा सकता है। इसके लिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। प्राधिकरण 5 प्रतिशत तक जमीन की दरें बढ़ा सकता है। अगर बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव पास हुआ तो यमुना प्राधिकरण में जमीन, दुकान, मकान और फ्लैट खरीदना महंगा हो जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.