मथुरा से दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की बस ट्रक में घुसी, 3 लोगों की मौत और 40 घायल

यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा : मथुरा से दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की बस ट्रक में घुसी, 3 लोगों की मौत और 40 घायल

मथुरा से दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की बस ट्रक में घुसी, 3 लोगों की मौत और 40 घायल

Tricity Today | हादसे में टूटी बस

Yamuna Expressway/Mathura News : यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की देर रात को एक और बड़ा हादसा हुआ है। यह हादसा मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र में हुआ। यमुना एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस आगे चल रहे ओवरलोड ट्रक में जा घुसी। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और करीब 40 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। सूचना के बाद पहुंची नौहझील पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायलों को सीएचसी नौहझील पहुंचाया। वहां से 6 से ज्यादा लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

देर रात करीब 10:45 बजे की घटना
एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि रात करीब 10:45 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक धीमी गति से चल रहा था। इसी दौरान वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर और अन्य मंदिरों के दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं की बस बाजना कट से यमुना एक्सप्रेसवे पर चढ़ी। बस में सवार सभी लोग दिल्ली के शाहदरा इलाके के रहने वाले बताए गए। श्रद्धालुओं की बस यमुना एक्सप्रेसवे पर आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। 

एक ही परिवार के कई लोग समेत 40 घायल
श्रीशचंद ने बताया कि इस हादसे में बस का आगे का हिस्सा पूरा तरह क्षतिग्रस्त हो गया और आगे बैठे श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आ गईं। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को किसी तरह से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान 3 पुरुष श्रद्धालुओं को मृत घोषित कर दिया गया। बस में करीब 60 लोग थे। इसमें से ज्यादातर घायल हैं। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया, जिसमें छह लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। इसमें एक ही परिवार के कई लोग भी घायल हुए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.