यमुना अथाॅरिटी के सेक्टरों और गांव में चलेंगी सिटी बसें, नोएडा तक होगा रूट

अच्छी खबर : यमुना अथाॅरिटी के सेक्टरों और गांव में चलेंगी सिटी बसें, नोएडा तक होगा रूट

यमुना अथाॅरिटी के सेक्टरों और गांव में चलेंगी सिटी बसें, नोएडा तक होगा रूट

Google Image | Symbolic Image

Greater Noida : यमुना अथाॅरिटी एरिया के गांव और सेक्टरों में बसने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब यमुना सिटी में यमुना सारथी नाम से सिटी बसें चलेगी। बसों का संचालन गुरूवार से शुरू होगा। यमुना सारथी बसें नोएडा बाॅटेनिकल गार्डन से चलेगी। 

इन सेक्टरों से होकर गुजरेगी
ग्रेटर नोएडा परी चौक, यमुना अथाॅरिटी दफ्तर सेक्टर पी-2 से होते हुए गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के सामने से होते हुए सेक्टर-17, गलगोटिया यूनिर्नसिटी, नोएडा इंटरनेशनल यूनिर्वसिटी के सामने से होते हुए दनकौर होते हुए आवासीय सेक्टर 18, 20, 22डी, सेक्टर-32, जेवर एयरपोर्ट के पास से होते हुए कई गांवों के रास्तों से होते हुए वापस नोएडा बोटैनिकल गार्डन पहुंचेगी। इन बसों का संचालन गुरूवार दोपहर से शुरू होगा। हर घंटे बोटैनिकल गार्डन से होते हुए बसें यमुना सिटी के लिए चलेगी। 

पहले संतोष यादव लाए थे प्लान
आपको बता दें कि इससे पहले भी यमुना अथाॅरिटी के सीईओ रहते हुए संतोष यादव ने भी यमुना सारथी बसों का संचालन कराया था, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते बसे चलना बंद हो गई। जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अलावा 4 बड़ी इंडस्ट्री शुरू हो गई है। सैकड़ों इंडस्ट्री का काम चल रहा है। यमुना अथाॅरिटी ने सेक्टर 18 और 20 के आवंटियों को पजेशन देना शुरू कर दिया है। इन दोनों सेक्टरों में आवंटियों ने मकान बनाना शुरू कर दिया है। यमुना सिटी में लोगों के आने-जाने की हलचल बढ़ गई है। देशी-विदेशी निवेशक तेजी के साथ निवेश करने के लिए आगे आ रहे है। इसलिए यमुना सिटी में सिटी बसों का संचालन होना जरूरी हो गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.