Yamuna Expresway : यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरुण वीर सिंह, दो एसीईओ मोनिका रानी और रविंद्र सिंह शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंचे। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करवाने के उद्देश्य से यमुना प्राधिकरण के अधिकारी एक्सप्रेसवे पर पहुंचे। डॉ.अरुणवीर सिंह दोनों एसीईओ के साथ यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंचे और सुरक्षा का मुआयना किया।
अन्य अफसरों के साथ एक्सप्रेसवे पर उतरे
दरअसल, यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि यमुना एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जाए। इसी के चलते यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह अपनी टीम के साथ एक्सप्रेसवे पर उतरे।
स्पीड कैमरों की जांच की
इस दौरान उन्होंने एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे और स्पीड कैमरों की जांच की। उसके बाद जीरो पॉइंट से लेकर जेवर टोल प्लाजा तक सड़क सुरक्षा का मुआयना किया। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि यमुना एक्सप्रेसवे पर जो भी कमी है, उसको तत्काल दूर किया जाए