यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे बनेंगे चार हाईटेक फ्यूल स्टेशन, देश में पहली बार एक जगह मिलेंगे सारे ईंधन

Good News : यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे बनेंगे चार हाईटेक फ्यूल स्टेशन, देश में पहली बार एक जगह मिलेंगे सारे ईंधन

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे बनेंगे चार हाईटेक फ्यूल स्टेशन, देश में पहली बार एक जगह मिलेंगे सारे ईंधन

Google Image | Symbolic Image

Yamuna City : यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी एक्सप्रेसवे के किनारे चार बेहद अत्याधुनिक फ्यूल स्टेशन बनाने जा रही है। इसके लिए 15 अगस्त के मौके पर भूमि आवंटन योजना घोषित की जाएगी। चारों फ्यूल स्टेशन यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बनाए जाएंगे। खास बात यह है कि पहली बार एक ही स्टेशन पर सभी तरह के फ्यूल वाहनों के लिए उपलब्ध होंगे। मिली जानकारी के मुताबिक इन स्टेशनों पर डीजल, पेट्रोल, सीएनजी, पीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने की सुविधाएं मिलेंगी।

बिडिंग के जरिए होगा भूमि आवंटन
यमुना प्राधिकरण 15 अगस्त को भूमि आवंटन योजना लांच करेगा। जिसमें फ्यूल स्टेशनों की लोकेशन बताई जाएगी। अथॉरिटी जमीन का बेस प्राइस तय करके देगा। इसके ऊपर आवेदन करने वालों को बोली लगानी होगी। सबसे बड़ी बोली लगाने वाले व्यक्ति या कंपनी को भूमि आवंटन कर दिया जाएगा। यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि बहुत जल्दी योजना का ब्रोशर घोषित कर दिया जाएगा। उसमें सारे नियम, शर्ते और भूमि आवंटन से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध करवाई जाएंगी।

देश में पहली बार ऐसे फ्यूल स्टेशन बनेंगे
दिल्ली-एनसीआर ही नहीं देशभर में अभी ऐसे फ्यूल स्टेशन नहीं हैं, जहां एक साथ सभी तरह के फ्यूल उपलब्ध हों। दिल्ली और एनसीआर में डीजल, पेट्रोल के साथ सीएनजी उपलब्ध करवाई जा रही है। कुछ जगहों पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जा रहे हैं, लेकिन एक ही फ्यूल स्टेशन पर डीजल, पेट्रोल, सीएनजी, पीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने की सुविधा कहीं उपलब्ध नहीं है। आपको बता दें कि देश में बिजली से चलने वाले वाहनों पर जोर दिया जा रहा है। डीजल और पेट्रोल की मांग पूरी नहीं हो पा रही है। आने वाले दिनों में केंद्र सरकार का जोर बिजली से चलने वाले वाहनों पर है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यमुना प्राधिकरण वक्त से पहले ही इंतजाम करने में जुट गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.