हर दिन आया 145 करोड़ रुपए का निवेश, यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह ने दी खास जानकारी

नोएडा एयरपोर्ट से बदला गौतमबुद्ध नगर का भविष्य : हर दिन आया 145 करोड़ रुपए का निवेश, यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह ने दी खास जानकारी

हर दिन आया 145 करोड़ रुपए का निवेश, यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह ने दी खास जानकारी

Tricity Today | डॉ.अरुणवीर सिंह

Yamuna City/Greater Noida : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना (Noida International Airport Project) आने के बाद जिले के सबसे पिछड़े इलाके जेवर (Jewar) की सूरत ही बदल गई। आपको जानकर हैरानी होगी कि वर्ष 2022 में यमुना सिटी (Yamuna City) में रोजाना 143 करोड़ रुपए का निवेश आया है। सबसे खास बात है कि दिसंबर के महीने में ही 36 हजार करोड़ रुपए का निवेश आया है। इस तरीके से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की वजह से विकास में 4 चांद लग गए हैं। आप यह भी बोल सकते हो कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) में बाज के पंख लगा दिए हैं। इस रिपोर्ट की जानकारी यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ.अरुणवीर सिंह (Dr.Arunveer Singh) ने दी है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की धूम पूरे विश्व में
यमुना प्राधिकरण के सीईओ ने कहा, "आज के समय में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की धूम पूरे विश्व में है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कारण आज गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का डंका पूरे विश्व में बजा हुआ है।"

एक साल में मिला 2 लाख लोगों को रोजगार
सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह ने कहा, "वर्ष 2022 में बहुत सारी योजनाएं यमुना प्राधिकरण में आई है। जैसे मेडिकल डिवाइस पार्क (Medical Device Park), डाटा पार्क (Data Park), पहले जो अलॉटमेंट किए गए थे, वहां पर जमीन उपलब्ध करवाई गई है। इस साल में हमने करीब एक हजार इंडस्ट्रियल प्लॉट अलॉट (Industrial Plot Allot) किए हैं। इसमें करीब 17,000 करोड़ रुपए का निवेश आया है। इसके अलावा करीब 2 लाख लोगों को सीधे तौर पर रोजगार मिला है।"

एक साल में ऐसे बनाई विश्वस्तरीय पहचान
डॉ.अरुणवीर सिंह ने आगे बताया, "यूपी इन्वेस्टर्स समिट (UP Investors Summit 2023) के लिए जो एमओयू साइन हुए हैं, उसने करीब 36,000 करोड़ रुपए का सीधे तौर पर निवेश आया है। वैसे यमुना प्राधिकरण को 90,000 करोड रुपए का निवेश लाने का लक्ष्य मिला है। इसी साल में काफी डीपीआर को अप्रूवल मिला है। फिल्म सिटी (Film City) और पॉड टैक्सी (Pod Texi) का ग्लोबल टेंडर हो रहा है। इसके अलावा सेवन और फाइव स्टार होटल की स्कीम समेत काफी योजनाओं ने विकास में चार चांद लगाए हैं। हॉस्पिटल, नर्सिंग इंस्टिट्यूट, स्कूल, कॉलेज, बिल्डिंग, मार्केट, मॉल और कमर्शियल गतिविधियों को लेकर भी काफी सारी योजनाओं को वर्ष 2022 में गति मिली है।" सीईओ ने आगे कहा, "वर्ष 2022 यमुना सिटी के लिए बहुत ही स्पेशल रहा है। शिक्षा और हेल्थ पर काफी काम किया गया है। इसके अलावा सरकार ने 10 अभोदय विद्यालयों की परिकल्पना की है। जिनको बहुत जल्द हरी झंडी मिलने वाली है। इसके अलावा ग्रामीण में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की भी हालत सुधरेगी।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.