सीएम का दौरा रद्द होने के बाद नजरबंद किसानों को पुलिस ने छोड़ा

ग्रेटर नोएडा : सीएम का दौरा रद्द होने के बाद नजरबंद किसानों को पुलिस ने छोड़ा

सीएम का दौरा रद्द होने के बाद नजरबंद किसानों को पुलिस ने छोड़ा

Tricity Today | सीएम का दौरा रद्द होने के बाद नजरबंद किसानों को पुलिस ने छोड़ा

सोमवार को पुलिस-प्रशासन ने किसान एकता संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को दनकौर कार्यालय पर नजरबंद कर दिया। सोमवार को मुख्यमंत्री के दौरे में किसान घेराव करने की तैयारी कर रहे थे। बाद में दौरा रद्द होने के बाद किसानों को पुलिस ने छोड़ दिया। 



सोमवार सुबह किसान पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री का घेराव करने के लिए  कार्यालय पर एकत्रित हो रहे थे। जिसकी जानकारी होती एसीपी बृजनंदन राय दनकौर पुलिस समेत कई थानों की पुलिस को लेकर मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने सभी किसानों को नजरबंद कर दिया। इस दौरान किसानों और पुलिस में काफी कहासुनी भी हुई। दोपहर को मुख्यमंत्री के दौरे को रद्द होने के बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया। 

किसानों का कहना है कि मुख्यमंत्री किसानों के विरोध को देखते हुए जिले में नहीं आए। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान और मीडिया प्रभारी रमेश कसाना ने कहा कि प्रशासन किसान नेताओं पर नोटिस भेजकर किसानों की आवाज को दबाना चाहता है। लेकिन सरकार की तानाशाही से किसान डरने वाले नही है। इस मौके पर, देशराज नागर, रमेश कसाना, जतन प्रधान, ब्रजेश भाटी , कृष्ण नागर, सतीश कनारसी, राजेन्द्र नागर, कृष्ण बैसला, जयवीर नागर, प्रताप नागर, शिवराज बैसला, उमर प्रधान, महेन्द्र कसाना, जाफर खान, अखिलेश प्रधान, उम्मेद एडवोकेट, प्रमोद गुर्जर, बिज्जन नागर, दुर्गेश शर्मा, बले नागर और सुरेश नम्बरदार समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.