वियतनाम बौद्ध संघ ने जेवर अस्पताल के लिए धीरेन्द्र सिंह को वेंटिलेटर दिए

सहयोग : वियतनाम बौद्ध संघ ने जेवर अस्पताल के लिए धीरेन्द्र सिंह को वेंटिलेटर दिए

वियतनाम बौद्ध संघ ने जेवर अस्पताल के लिए धीरेन्द्र सिंह को वेंटिलेटर दिए

Tricity Today | वियतनाम बौद्ध संघ के पदाधिकारियों के साथ विधायक धीरेंद्र सिंह

जेवर से भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह (Dhirendra Singh MLA) की अपील पर वहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए सहयोग देने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को वियतनामी बौद्ध संघ ने जेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 5000 डॉलर (करीब चार लाख रुपये) की कीमत का वेंटिलेटर दिया है। इस धीरेन्द्र सिंह ने कहा, "निश्चित तौर से जेवर क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। गौतमबुद्ध नगर जिले का हिस्सा होने के बावजूद यह इलाका स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़कों के लिए पिछड़ा माना जाता था। वह वक्त दूर नहीं जब जेवर का ग्रामीण इलाका भी नोएडा और ग्रेटर नोएडा जैसे हाईटेक शहरों से कदमताल करता नजर आएगा।" धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि गुरुवार को वियतनाम बौद्ध संघ ने कोरोना संक्रमित मरीजों के बेहतर उपचार के लिए जेवर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए एक वेंटिलेटर उपलब्ध कराया है। वियतनाम बौद्ध संघ अब तक पूरे देश में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए 33 वेंटिलेटर उपलब्ध करवा चुका है। जिसमें जेवर भी शामिल है। धीरेन्द्र सिंह ने कहा, "मैं दानदाता वियतनाम बुद्धिस्ट यूनिवर्सिटी के वाईस रेक्टर प्रोफेसर थिच न्हत तू का धन्यवाद करता हूं। वेंटिलेटर सौंपने आए डॉक्टर हीरो हितो, डॉक्टर पल्लवी त्यागी, डॉक्टर चन्द्रकीर्ति मंडरेले, डॉक्टर आलोक वर्मा और डॉक्टर अरविन्द्र कुमार सिंह का आभार व्यक्त करता हूं।"

इस मौके पर उपस्थित लोगों से धीरेन्द्र सिंह ने कहा, "मैं आभारी हूं वियतनामी बौद्ध संघ का जिन्होंने जेवर क्षेत्र की स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करने के लिए यह वेंटिलेटर उपलब्ध कराया है। निश्चित तौर से यह वेंटीलेटर इस क्षेत्र के उन लोगों के काम आएगा, जिन्हें अब तक इसकी सुविधा से महरूम रहना पड़ता था।" आपको बता दें कि जेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण करने के लिए विधायक धीरेंद्र सिंह ने कंपनियों, सामाजिक संस्थाओं और आर्थिक रूप से समृद्ध लोगों से अपील की थी। विधायक की अपील पर स्वीटजरलैंड और न्यूयॉर्क के बाद अब वियतनाम से यह सहायता भेजी गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.