यमुना प्राधिकरण ने जेवर बांगर में 700 और भूखंड विकसित किए, इसी हफ्ते किसानों को सौंपे जाएंगे

बड़ी खबरः यमुना प्राधिकरण ने जेवर बांगर में 700 और भूखंड विकसित किए, इसी हफ्ते किसानों को सौंपे जाएंगे

यमुना प्राधिकरण ने जेवर बांगर में 700 और भूखंड विकसित किए, इसी हफ्ते किसानों को सौंपे जाएंगे

Tricity Today | 700 नए भूखंड विकसित हो गए हैं

  • विस्थापित परिवारों के लिए यमुना प्राधिकरण भूखंडों को विकसित करने में जुटा है
  • सीवर, पेयजल, स्कूल, बिजली घर, धार्मिक स्थल जैसी सुविधाएं मिलेंगी
     
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) से प्रभावित परिवारों के लिए 700 और भूखंड विकसित किए जा चुके हैं। 25 मार्च को इन भूखंडों का लाभार्थी परिवारों को आवंटित किया जाएगा। बताते चलें कि जेवर एयरपोर्ट के लिए 3627 परिवारों को विस्थापित किया जा रहा है। इन सबको जेवर क्षेत्र के जेवर बांगर में बसाया जा रहा है। किसानों के लिए आवंटित इन नए प्लॉट में सेक्टर जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। लाभार्थी परिवारों को यहां हर तरह की सुविधाएं मिलेंगी। 

बताते चलें कि विस्थापितों के लिए जेवर बांगर में करीब 49 हेक्टेयर जमीन पर भूखंड विकसित किया जा रहा है। शासन ने इसकी जिम्मेदारी यमुना प्राधिकरण को सौंपी है। यहां पर विस्थापित 3627 परिवारों को बसाया जाएगा। इन नए प्लॉट में आधुनिक सुविधाएं विकसित करने की जिम्मेदारी भी यमुना प्राधिकरण को दी गई है। यहां नाली, सड़क, सीवर लाइन, पेयजल लाइन, स्कूल, बिजली घर, धार्मिक स्थल जैसी बुनियादी और आवश्यक जरूरतों का प्रबंध किया जा रहा है। 

6 मार्च को आवंटित किए गए थे भूखंड
यमुना प्राधिकरण ने इसी महीने 6 मार्च को 240 भूखंड जिला प्रशासन को सौंप दिया था। प्रशासन ने नगला गणेशी गांव के विस्थापित किसानों को 238 भूखंड आवंटित कर दिए हैं। अब किसान यहां पर अपने आवास बनाएंगे। इसके लिए शासन स्तर से कुछ राशि भी मुहैया कराई जा रही है।

नए भूखंड भी विकसित किए गए
यमुना प्राधिकरण ने विस्थापित किसानों के लिए 700 भूखंड और तैयार कर दिए हैं। 24 मार्च से पहले इन प्लॉट को जिला प्रशासन को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल ये भूखंड नगला छीतर गांव के किसानों को दिया जाना प्रस्तावित है। संभावना है कि 25 मार्च को प्रशासन इन भूखंडों का आवंटन लाभार्थियों को करेगा। 

जेवर बांगर में भूखंडों का विकास कार्य तेजी से कराया जा रहा है। निर्धारित समय से पहले सभी भूखंड विकसित कर शासन को सौंप दिए जाएंगे। हमारी प्राथमिकता किसानों को यथाशीघ्र सारी सुविधाएं मुहैया कराना है।
-डॉ अरुण वीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.