यमुना अथॉरिटी के इन 29 गांवों के 6 हजार किसानों को आवंटित होंगे आबादी भूखंड, देखें लाभार्थियों की लिस्ट

GREATER NOIDA BREAKING: यमुना अथॉरिटी के इन 29 गांवों के 6 हजार किसानों को आवंटित होंगे आबादी भूखंड, देखें लाभार्थियों की लिस्ट

यमुना अथॉरिटी के इन 29 गांवों के 6 हजार किसानों को आवंटित होंगे आबादी भूखंड, देखें लाभार्थियों की लिस्ट

Tricity Today | प्राधिकरण ने योजना पर काम शुरू कर दिया है

यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र के 29 गांव के 6076 किसानों को बड़ा तोहफा देने जा रहा है। इन सभी काश्तकारों को सात फीसदी आबादी का भूखंड आवंटित करने की योजना को मूर्त रूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। दरअसल यमुना एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए इन गांवों के किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया था। इस संबंध में राज्य सरकार ने हाल ही में एक शासनादेश जारी किया था। इसमें काश्तकारों को आबादी प्लॉट्स देने का आदेश दिया गया था।

हालांकि इस भूमि के लिए किसानों को पहले ही मुआवजा दिया जा चुका है। मगर किसान संगठन मुआवजे के अतिरिक्त आबादी प्लॉट की मांग कर रहे थे। इस संबंध में कई बार अथॉरिटी के सीईओ, अधिकारियों और किसान संगठनों के नेताओं के बीच वार्ता हो चुकी है। सरकार के इस फैसले से काश्तकार बेहद खुश हैं। यीडा के सीईओ अरुणवीर सिंह ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक हफ्ते में नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद लाभार्थी किसानों को 15 दिन के अंदर आपत्ति दर्ज कराना होगा। उसके 15 दिन बाद किसानों को भूमि आवंटन से जुड़े दस्तावेज और पत्र जारी किए जाएंगे।

गांव के सामने लाभार्थी किसानों की संख्या दी गई है - 
  1. फतेहपुर अट्टा – 99
  2. भट्टा – 276
  3. पारसौल – 211
  4. चांदपुर – 189
  5. आच्छेपुर – 92
  6. मथुरापुर – 31
  7. रामपुर बांगर – 250
  8. गुनपुरा – 116
  9. औरंगगपुर – 156
  10. मोहममदपुर गुजर – 102
  11. जगनपुर अफजलपुर – 150
  12. दनकौर – 200
  13. उस्मानपुर – 55
  14. गूंजखेडा – 180
  15. खेरलीभाव – 470
  16. कादरपुर – 43
  17. पचोकरा – 18
  18. अच्छेजा बुजुर्ग – 364
  19. बेला कला – 5
  20. रुस्तमपुर – 380
  21. रघूपुरा - 157 
  22. मिर्जापुर – 411
  23. धनौरी – 672
  24. निलौनी शाहपुर – 422
  25. धनपुरा – 20
  26. सालारपुर – 380
  27. रौनीजा - 278 
  28. डूंगरपुर रीलका - 179 
  29. अटटा गुजरान - 172

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.