यमुना प्राधिकरण बनेगा हाईटेक, आईएसओ प्रमाण पत्र हासिल करने की तैयारी शुरू हुई

अच्छी खबरः यमुना प्राधिकरण बनेगा हाईटेक, आईएसओ प्रमाण पत्र हासिल करने की तैयारी शुरू हुई

यमुना प्राधिकरण बनेगा हाईटेक, आईएसओ प्रमाण पत्र हासिल करने की तैयारी शुरू हुई

Tricity Today | ISO Certification के लिए आवेदन करेगा प्राधिकरण

  • आवेदन करने से पहले कर्मचारियों को दिलाया जाएगा प्रशिक्षण 
  • सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद प्राधिकरण कवायद शुरू करेगा
यमुना प्राधिकरण खुद को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने की कोशिश में जुटा है। इसकी शुरुआत आईएसओ सर्टिफिकेशन (इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर स्टैंडर्डाइजेशन) के प्रमाण पत्र से की जाएगी। प्राधिकरण के सभी अधिकारी और कर्मचारी इस मुहिम में जुट गए हैं। अधिकारियों ने प्राधिकरण को आईएसओ प्रमाणित संस्था बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसका सबसे ज्यादा लाभ वित्त विभाग को मिलेगा। आईएसओ के मानकों से जुड़ी मांगों को पूरा करने के लिए जल्द ही काम शुरू होगा। इस मिशन को सफल बनाने के लिए अथॉरिटी के कर्मचारियों को 90 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जल्द आवेदन करेगा प्राधिकरण
यमुना अथॉरिटी का पूरा ध्यान सबसे पहले आईएसओ (इंटरनेशनल  ऑर्गेनाइजेशन फॉर स्टैंडर्डाइजेशन) प्रमाण पत्र हासिल करने पर लगा है। आईएसओ सर्टिफिकेशन देने से पहले यह संस्था यमुना प्राधिकरण के कार्यों, जरूरतों और कार्यप्रणाली की समीक्षा करेगी। अगर प्राधिकरण संस्था के सभी मानकों पर खरा उतरेगी, तब उसे यह प्रमाण पत्र मिलेगा। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह ने इस बारे में बात की। उन्होंने बताया कि आईएसओ प्रमाण पत्र के लिए जल्द ही आवेदन कर दिया जाएगा। 

सभी मानकों पर काम होगा
ऑप्लिकेशन देने के बाद आईएसओ सर्टिफिसेशन के लिए जरूरी सभी मानक पूरे किए जाएंगे। प्रमाण पत्र देते समय संस्था कर्मचारियों की कार्य शैली, ड्यूटी के घंटे, समयबद्ध तरीके से काम का निष्पादन, टीम वर्क और दी जा रही सुविधाओं समेत तमाम दूसरे जरूरी बिंदुओं पर परखती है। उसके बाद ही प्रमाण पत्र दिया जाता है। सीईओ ने बताया कि इसके लिए सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम 90 दिनों का होगा। ट्रेनिंग के बाद संस्था इन सभी बिंदुओं पर ऑडिट करेगी। ऑडिट रिपोर्ट आने के बाद यमुना प्राधिकरण को आईएसओ प्रमाण पत्र मिल जाएगा। 

सभी अड़चनों को दूर किया जाएगा
उन्होंने कहा कि, सभी तरह की अड़चनों और कमजोरियों को दूर किया जाएगा। इसका सबसे ज्यादा लाभ वित्त विभाग को मिलेगा। वित्त विभाग में अब तक ज्यादातर काम मैनुअल होते हैं। लेकिन संस्था से जुड़ने के बाद सारे काम ऑनलाइन होने लगेंगे। उदाहरण के लिए, अगर कोई आवंटी प्राधिकरण के खाते में पैसा जमा करता है तो वह अकाउंट में अपडेट नहीं हो पाता है। आवंटी को रसीद प्राधिकरण में जमा करता पड़ता है। फिर अथॉरिटी में उसे मैनुअल अपडेट किया जाता है। मगर आईएसओ प्रमाण पत्र लेने के लिए यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन करनी होगी। प्राधिकरण संस्था के सारे मानकों को पूरा करेगा। ताकि यह प्रमाण पत्र मिल सके। बताते चलें कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को पहले ही आईएसओ प्रमाण पत्र मिल चुका है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.