यमुना अथॉरिटी अपने दायरे के सभी गांवों में सेनेटाइजेशन कराएगा, सीईओ ने बड़ी जानकारी दी

बड़ी खबर: यमुना अथॉरिटी अपने दायरे के सभी गांवों में सेनेटाइजेशन कराएगा, सीईओ ने बड़ी जानकारी दी

यमुना अथॉरिटी अपने दायरे के सभी गांवों में सेनेटाइजेशन कराएगा, सीईओ ने बड़ी जानकारी दी

Tricity Today | 96 गांवों में सेनेटाइजेशन होगा

गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण (Yamuna Expressway Authority) अपने दायरे में आने वाले सभी 96 गांवों में सेनेटाइजेशन की प्रक्रिया पूरा कराएगा। इसके लिए योजना बनाई जा रही है। रोस्टर तैयार किया जा रहा। इस हफ्ते के अंत तक रोस्टर बनाकर इन गावों को संक्रमण मुक्त बनाने की कवायद शुरू हो जाएगी। 

बताते चलें कि गौतमबुद्ध नगर (Gautam Budhh Nagar) में कोरोना महामारी की वजह से हाल बेहाल हैं। जिला प्रशासन और तीनों प्राधिकरण अपने-अपने स्तर पर इस वैश्विक आपदा से निपटने की कोशिश में हैं। नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) ने आज से शहर के कई सेक्टर में सेनेटाइजेशन का काम शुरू करा दिया है। यमुना अथॉरिटी (Yamuna Expressway Authority) ने भी अपने क्षेत्र में आने वाले 96 गांवों में सेनेटाइजेशन कराने का फैसला लिया है। प्राधिकरण का मकसद इन गांवों को संक्रमण मुक्त बनाए रखना है। इसके लिए रोस्टर तैयार किया जा रहा है। 

इसी सप्ताह सेनेटाइजेशन का काम शुरू कर दिया जाएगा। सारे विभागों को अलर्ट पर रखा गया है। यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरुण वीर सिंह (CEO Dr. Arun Vir Singh) का कहना है कि इसी हफ्ते रोस्टर तैयार कर लिया जाएगा और सभी गांवों में सेनेटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण अपनी जद में आने वाले गांव को संक्रमण मुक्त रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इन गांवों में टैंकरों में पानी में केमिकल मिलाकर हर गली-मोहल्ले और सड़क पर छिड़काव कराया जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.