जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के हस्तक्षेप से निर्दलीय उम्मीदवार सुनील सिंह ने पर्चा वापिस लिया

BIG BREAKING : जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के हस्तक्षेप से निर्दलीय उम्मीदवार सुनील सिंह ने पर्चा वापिस लिया

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के हस्तक्षेप से निर्दलीय उम्मीदवार सुनील सिंह ने पर्चा वापिस लिया

Tricity Today | जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के हस्तक्षेप से निर्दलीय उम्मीदवार सुनील सिंह ने पर्चा वापिस लिया

गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत के वार्ड नंबर-5 से जुड़े बड़े घटनाक्रम के तहत निर्दलीय उम्मीदवार सुनील सिंह ने अपना पर्चा वापस ले लिया है। सुनील सिंह से जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने मुलाकात की और उन्हें पार्टी के लिए काम करने को तैयार किया। दरअसल, सुनील सिंह भारतीय जनता पार्टी के लंबे वक्त से कार्यकर्ता हैं। इस पंचायत चुनाव में टिकट नहीं मिलने से खफा थे। उन्होंने पार्टी के सामने बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। सुनील सिंह ने पहले दिन नामांकन भी दाखिल किया था।

दस वर्षों से भी अधिक समय से भारतीय जनता पार्टी के लिए काम कर रहे भोयरा निवासी सुनील सिंह जनपद गौतमबुद्ध नगर की वार्ड नंबर-5 से भाजपा की तरफ़ से टिकट मांग रहे थे। टिकट न मिल पाने के कारण नाराज़ थे। वह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह और ग्राम वासियों के हस्तक्षेप से सुनील सिंह ने भाजपा के वार्ड नंबर-5 से नामांकन वापस ले लिया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अमित चौधरी के पक्ष में रहने का ऐलान कर दिया है। ख़बर लिखे जाने तक सुनील सिंह पर्चा वापस करने के लिए जिला मुख्यालय निकल गए थे।

उम्मीदवारी वापस लेने वाले सुनील सिंह ने कहा, "मैं पार्टी से टिकट मांग रहा था। लंबे अरसे से भारतीय जनता पार्टी में काम कर रहा हूं। मेरी दावेदारी को कंसीडर नहीं किया गया तो मुझे अच्छा नहीं लगा। मैंने अपने परिवार और गांव वालों से बातचीत की। उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए समर्थन दे दिया। अब विधायक धीरेंद्र सिंह और गांव वालों ने मुझे पार्टी के साथ रहने के लिए कहा है। मेरे लिए पार्टी और मेरे गांव वालों का आदेश सर्वोपरि है। विधायक धीरेंद्र सिंह मेरे पास चलकर आए। यह मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है। मैं अब तन, मन और धन से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अमित चौधरी के लिए काम करूंगा।"

सुनील सिंह ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन वापस ले लिया है। इस दौरान विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा, "सुनील सिंह हमारे बेहद अनुशासित और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। वह पार्टी अनुशासन से कदाचित बाहर नहीं जा सकते हैं। मैंने उनसे संगठन के लिए काम करने का निवेदन किया। जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। हम लोग किसी पद या प्रतिष्ठा की लालसा में संगठन के साथ नहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का उद्देश्य सामाजिक रूप से विकास करना है। सुनील सिंह को भाजपा परिवार में बड़ा सम्मान मिला है। उन्होंने बड़ा त्याग किया है।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.