बिना यमुना एक्सप्रेसवे पर चढ़े पहुंचे जाएंगे जेवर एयरपोर्ट, सीईओ अरुणवीर सिंह ने दी बड़ी जानकारी

BREAKING : बिना यमुना एक्सप्रेसवे पर चढ़े पहुंचे जाएंगे जेवर एयरपोर्ट, सीईओ अरुणवीर सिंह ने दी बड़ी जानकारी

बिना यमुना एक्सप्रेसवे पर चढ़े पहुंचे जाएंगे जेवर एयरपोर्ट, सीईओ अरुणवीर सिंह ने दी बड़ी जानकारी

Tricity Today | Dr. Arunvir Singh IAS

ग्रेटर नोएडा से जेवर एयरपोर्ट आप बिना यमुना एक्सप्रेस वे के भी पहुंच जाएंगे। इसके लिए यमुना प्राधिकरण ने एक्सप्रेस वे के किनारे 60 मीटर चौड़ी सड़क एयरपोर्ट तक बनेगी। यह काम इसी महीने पूरा हो जाएगा। इससे दूसरे शहरों के अलावा यमुना प्राधिकरण के सेक्टरों को भी फायदा मिलेगा।'

यमुना प्राधिकरण जेवर एयरपोर्ट तक कनेक्टिवटी बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहा है। एक्सप्रेस वे के किनारे 60 मीटर चौड़ी सड़क है। यह सड़क प्राधिकरण के सेक्टरों को जोड़ती है। यह सड़क सीधे एयरपोर्ट तक जाती है। यह सड़क करीब 24 किलोमीटर है। यह यमुना एक्सप्रेस वे के सातवें किलोमीटर से शुरू होती है। इसमें करीब 2.6 किलोमीटर का टुकड़ा बचा हुआ था। प्राधिकरण  ने इसका काम शुरू कराया। दरअसल जमीन नहीं मिलने से यह काम अटका हुआ था। अब यह काम पूरा हो चुका है। करीब 50 मीटर का एक टुकड़ा बचा हुआ है। यह जमीन भी प्राधिकरण को मिल चुकी है। यह काम अगले 10 दिन में पूरा हो जाएगा। अभी इस सड़क पर मिट‘टी व गिट‘टी का काम हुआ है। पहली मार्च से इस सड़क को काली (ब्लैक टॉप) किया जाएगा।

सेक्टरों को भी मिलेगा फायदा
यह सड़क यीडा सिटी की मुख्य सड़क है। यह मार्ग आवासीय व औद्योगिक सेक्टर को जोड़ता है। एयरपोर्ट तक इस सड़क के बनने से एक्सप्रेस वे के अलावा एक और विकल्प मिल जाएगा। यीडा शहर में रहने वालों को भी इसका फायदा मिलेगा। इसके अलावा जेवर व इसके आस पास के गांवों में रहने वालों को भी सड़क से फायदा होगा।

यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे 60 मीटर रोड का काम लगभग पूरा हो गया है। सिर्फ 50 मीटर का टुकड़ा बचा है। यह काम 10 दिनों में पूरा हो जाएगा। बिना एक्सप्रेसवे पर चढ़े इस सड़क से एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे।
- डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.