कोरोना से जंग में जेवर को जल्द मिलेगा बड़ा हथियार, मेरठ मंडल आयुक्त सुरेन्द्र सिंह ने धीरेन्द्र सिंह के साथ किया दौरा

अच्छी खबर : कोरोना से जंग में जेवर को जल्द मिलेगा बड़ा हथियार, मेरठ मंडल आयुक्त सुरेन्द्र सिंह ने धीरेन्द्र सिंह के साथ किया दौरा

कोरोना से जंग में जेवर को जल्द मिलेगा बड़ा हथियार, मेरठ मंडल आयुक्त सुरेन्द्र सिंह ने धीरेन्द्र सिंह के साथ किया दौरा

Tricity Today | मेरठ मंडल आयुक्त सुरेन्द्र सिंह ने धीरेन्द्र सिंह के साथ किया दौरा

आज गुरूवार को आयुक्त मेरठ मंडल सुरेन्द्र सिंह जेवर पहुंचे है। सुरेन्द्र सिंह ने जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के साथ मिलकर अस्पताल में सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया है। इस अस्पताल के शुरू होने के बाद जनपद में बेड की कमी पर काफी हद तक लगाम लग सकेगी। अचानक कोविड मरीजों की संख्या बढने पर जनपद में बेड की समस्या महसूस की जाने लगी थी। जिसके बाद धीरेन्द्र सिंह ने जेवर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को कोविड अस्पताल बनाने का निर्णय लिया और अपने विधायक निधि से तत्काल 50 लाख रूपए की धनराशि सभी जरूरी उपकरण क्रय किए जाने हेतु निर्गत की है।
           
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि जेवर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर युक्त 50 बेड के इस कोविड एल-1 अस्पताल में एक-दो दिन में मरीजों का इलाज शुरू करा दिया जाएगा। इस मौके पर आयुक्त मेरठ मंडल सुरेन्द्र सिंह ने आश्वस्त करते हुए कहा कि जेवर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को हर जरूरी उपकरण दिलवाया जाएगा और जेवर में जल्द एक टन लिक्विड मेडिकल रिफिलिंग की सुविधा भी मिलेगी। सुरेन्द्र सिंह ने जेवर-गोविन्दगढ रोड पर संचालित गौशाला का भी निरीक्षण किया है।
          
इसके बाद धीरेन्द्र सिंह ने दनकौर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया और स्वास्थ्य केन्द्र के लिए दिलवाए गए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर चालू किए जाने और जनता से व्यवहार ठीक किए जाने हेतु निर्देशित किया गय है।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.