यमुना सिटी में बना 'पत्रकार उपवन', सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह बोले- इस साल लगेंगे सवा लाख पौधे

अच्छी खबर : यमुना सिटी में बना 'पत्रकार उपवन', सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह बोले- इस साल लगेंगे सवा लाख पौधे

यमुना सिटी में बना 'पत्रकार उपवन', सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह बोले- इस साल लगेंगे सवा लाख पौधे

Tricity Today | यमुना सिटी में बना पत्रकार उपवन

Yamuna City : यमुना सिटी को हराभरा बनाने के लिए यमुना विकास प्राधिकरण जुट गया है। इस मानसून सत्र में यमुना प्राधिकरण सवा लाख पौधे लगाएगा। जिसकी शुरुआत प्राधिकरण ने पर्यावरण दिवस से कर दी है। पहले दिन यमुना सिटी के सेक्टर-29 में पत्रकार उपवन बनाया गया और विभिन्न प्रजातियों के 500 पौधे लगाए हैं। जिनमें जामुन, आंवला, चंपा और कलेजरा आदि शामिल हैं। 

यमुना प्राधिकरण के ये अफसर मौजूद रहे
पौधरोपण की शुरुआत यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह, एसीईओ मोनिका रानी, ओएसडी शैलेंद्र भाटिया, ओएसडी शैलेंद्र सिंह, जीएम प्रोजेक्ट केके सिंह, डीजीएम प्रोजेक्ट राजेंद्र भाटी, यमुना प्राधिकरण के नन्द किशोर सुन्दरियाल, वरिष्ठ प्रबंधक डीआर सिंह, आनंद मोहन, विकास कुमार, योगेंद्र भाटी और सतपाल भाटी समेत जिले के काफी पत्रकार भी शामिल हुए।। इस दौरान सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि यमुना सिटी में बसने वाले लोगों को पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य करना चाहिए। पौधे लगाने से ना ही केवल आसपास का वातावरण शुद्ध होगा, बल्कि लोगों का स्वास्थ्य शुद्ध होंगे और वाटर लेवल भी बढ़ जाएगा।

जिले के वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे
उन्होंने बताया कि पिछले साल एक लाख पौधे लगाए गए थे, लेकिन इस साल सवा लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी शुरुआत 10 दिनों बाद कर दी जाएगी। पत्रकार उपवन में बच्चों के झूलने के लिए झूले और फव्वारे भी लगाए जाएंगे। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार महकार भाटी, वरिष्ठ पत्रकार सुनील पांडेय, देवेंद्र सिंह, विनोद राजपूत, अरविंद मिश्रा, विशाल दुबे, रविंद्र जयंत और अशोक तोगड़ आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.