यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में जेपी ग्रुप के कर्मचारी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने जेवर टोल जाम किया, मुआवजे की मांग

BIG BREAKING : यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में जेपी ग्रुप के कर्मचारी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने जेवर टोल जाम किया, मुआवजे की मांग

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में जेपी ग्रुप के कर्मचारी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने जेवर टोल जाम किया, मुआवजे की मांग

Tricity Today | प्रदर्शन करते परिजन

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) के जीरो पॉइंट पर एक सड़क हादसे में भाईपुर गांव के निवासी की मौत के बाद करीब 200 किसान जेवर टोल प्लाजा पर इकट्ठा हो गए हैं। किसान मृतक के मुआवजे की मांग कर रहे हैं। पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी जेवर टोल पहुंच गए हैं। किसानों से वार्ता चल रही है। अफसरों का कहना है कि प्रशासन इस बारे में विचार कर रहा है। साथ ही नॉलेज पार्क थाने में अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। अज्ञात वाहन की पहचान की जा रही है।

दरअसल शनिवार को जेवर क्षेत्र के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर एक अज्ञात वाहन ने भाईपुर के रहने वाले बलराम को जोरदार टक्कर मार दी। बाद में इलाज के दौरान बलराम की मृत्यु हो गई। जैसे ही इसकी खबर आस-पास के गांवों में पहुंची, लोग इकट्ठा होने लगे। रविवार सुबह से ही जेवर क्षेत्र के कई गांवों के करीब 200 ग्रामीण और परिजन जेवर टोल पहुंच गए और वहीं धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि मृतक बलराम को मुआवजा दिया जाए। वह जेपी ग्रुप में नौकरी कर रहा था। मामले की गंभीरता का समझते हुए पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी जेवर टोल पहुंच गए हैं। 

परिजनों और प्रदर्शनकारी ग्रामीणों से बातचीत चल रही है। उन्हें मनाने की कोशिश की जा रही है। एक्शन लेते हुए नॉलेज पार्क थाना में अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अज्ञात वाहन की पहचान कर ली जाएगी और चालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन के चलते जेवर टोल पर फिलहाल यातायात की रफ्तार कम हो गई है। गाड़ियां रुक-रुक कर टोल क्रॉस कर रही हैं। परिजनों का कहना है कि जब तक सरकार से मुआवजा नहीं मिल जाता, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.