लैंड यूज़ में बड़ा बदलाव, ज़ेवर एयरपोर्ट के आस-पास का क्षेत्र अब बनेगा औद्योगिक सेक्टर 

यमुना सिटी मास्टर प्लान 2041 : लैंड यूज़ में बड़ा बदलाव, ज़ेवर एयरपोर्ट के आस-पास का क्षेत्र अब बनेगा औद्योगिक सेक्टर 

लैंड यूज़ में बड़ा बदलाव, ज़ेवर एयरपोर्ट के आस-पास का क्षेत्र अब बनेगा औद्योगिक सेक्टर 

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida News : यमुना सिटी के मास्टर प्लान 2041 में ज़ेवर एयरपोर्ट के आस पास के एरिया का लैंड यूज़ बदल दिया गया है। पहले इसे एरिया को कृषि क्षेत्र घोषित किया गया था, लेकिन अब एयरपोर्ट के आस पास अनाधिकृत निर्माण रोकने के लिए एयरपोर्ट के समीप क्षेत्र को औद्योगिक सेक्टर में परिवर्तित कर दिया गया है।

दो तरह के लैंड यूज़ प्रावधान
इसमें दो तरह के लैंड यूज़ प्रावधान किए गए हैं। एक मल्टीपल लैंड यूज़ इंडस्ट्री और दूसरा मल्टीपल लैड-हॉस्पिटालिटी मल्टीपल लैंड यूज़ इंडस्ट्रियल। इसके लिए सेक्टर 8 ए, सेक्टर आठ बी, सेक्टर आठ सी, सेक्टर आठ डी और सेक्टर आठ ई घोषित किए गए हैं। मल्टीपल यूज़ हॉस्पिटैलिटी के लिए सेक्टर जी 23 ई नियोजित किए गए हैं। इन सेक्टरों में मल्टीपल लैंड यूज़ इंडस्ट्री में 70 पर्सेंट एरिया में इंडस्ट्री बनानी होगी। 12 पर्सेंट एरिया आवासीय होगा और 13 पर्सेंट एरिया कॉमर्शियल होगा। पांच पर्सेंट एरिया संस्थागत होगा।

20 पर्सेंट एरिया आवासीय और संस्थागत के लिए होगा
वहीं मल्टीपल लैंड यूज़ हॉस्पिटालिटी के लिए कोर एक्टिविटी के लिए प्रयोग होगा। इस तरह 20 पर्सेंट एरिया आवासीय और संस्थागत के लिए होगा। पांच पर्सेंट एरिया संस्थागत के लिए होगा। ऐसे एरिया में बड़े पैमाने पर इंडस्ट्री लगायी जाएंगी और इसमें भी यह भी सुविधा होगी की इंडस्ट्री लगाने वालों को अपने इंडस्ट्रियल आवास परिसर में ही काम करने वाले कर्मचारियों के लिए आवास की सुविधा भी उपलब्ध करानी होगी। 

अन्य खबरे