यमुना अथॉरिटी में होगा सबसे ज्यादा निवेश, नोएडा एयरपोर्ट बना कारण

UP Global Summit 2023 : यमुना अथॉरिटी में होगा सबसे ज्यादा निवेश, नोएडा एयरपोर्ट बना कारण

यमुना अथॉरिटी में होगा सबसे ज्यादा निवेश, नोएडा एयरपोर्ट बना कारण

Tricity Today | Yamuna Authority

UP Global Summit 2023/Greater Noida : यूपी ग्लोबल समिट में सबसे अधिक निवेश यमुना अथॉरिटी में होने जा रहा है। देश-विदेश के निवेशकों की पहली पसंद यमुना सिटी बना हुआ है। हर कोई यमुना सिटी में निवेश के लिए तैयार हो रहा है। यमुना अथॉरिटी के सीईओ ने निवेशकों को ध्यान में रखते हुए बुधवार को यमुना सिटी में बन रहे देश के सबसे बडे मेडिकल डिवाइस पार्क का दौरा किया। जिसमें करीब 40 प्रतिशत सिविल वर्क पूरा हो गया है। बाकी काम के लिए गुरूवार को टेंडर जारी कर दिए जाएगें। 37 उद्यमियों को प्लॉट अलॉट कर दिए गए है। 

सेक्टर-22 डी में खुल रहा नया दफ्तर
यमुना सिटी के इंडस्ट्री समेत अन्य सभी सेक्टरों में काफी तेजी के साथ विकास कार्य हो रहे है। इसको ध्यान में रखते हुए यमुना अथॉरिटी का प्रॉजेक्ट विभाग का अलग से दफ्तर यमुना सिटी के सेक्टर-22 डी में खोला जाएगा। इस दफ्तर में प्रॉजेक्ट विभाग दो डिवीजन के अफसर हर रोज बैठकर काम-काज संभालेगे। 

यमुना प्राधिकरण मुंबई में कर रहा कार्यक्रम
डिवीजन एक और दो पूरी तरह से सेक्टर-22 डी में बने दफ्तर में बैठा करेगी। जिससे की डिवलेपमेंट के कार्य में तेजी लाई जा सके। देश के बड़े उद्योगपति अडानी और बिडला ग्रुप भी निवेश के लिए तैयार हो रहा है। इसको देखते हुए यमुना अथॉरिटी की ओर से निकाली गई इन्वेस्टर्स से संबंधित सभी स्कीम की डेट बढ़ा दी। मुंबई के कई होटल ग्रुप ने यमुना अथॉरिटी की होटल स्कीम में आवेदन किया है। होटल में 6 कंपनी ने आवेदन कर दिया है। मिक्स लैड यूज स्कीम और मेडिकल डिवाईस पार्क समेत सभी तरह की स्कीम में बडे पैमाने पर निवेश के लिए आ रहा है। देश में हो रहे रोड शो की लास्ट डेट 27 जनवरी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.