नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के बीच चलेंगी पॉड टैक्सी, 5.5 किलोमीटर बनाया जायेगा ट्रैक

बड़ी खबर : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के बीच चलेंगी पॉड टैक्सी, 5.5 किलोमीटर बनाया जायेगा ट्रैक

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के बीच चलेंगी पॉड टैक्सी, 5.5 किलोमीटर बनाया जायेगा ट्रैक

Tricity Today | पॉड टैक्सी

फिल्म सिटी और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच पॉड टैक्सी चलाई जाएगी। इसके लिए करीब 5.5 किलोमीटर का ट्रैक बनाया जाएगा। प्रदेश में यह पहली पॉड टैक्सी होगी। इसकी डीपीआर बनाने के लिए यमुना प्राधिकरण जल्द विशेषज्ञ कंपनी का चयन करेगा। इसके चलने से एयरपोर्ट से फिल्म सिटी तक आने-जाने में आसानी रहेगी। साथ ही एक तरह का पर्यटन भी हो जाएगा।

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में एयरपोर्ट, फिल्म सिटी, हेरिटेज सिटी समेत कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने वाला है। इन परियोजनाओं के शुरू होने से यहां पर आने-जाने वाले लोगों में इजाफा होगा। जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए कई विकल्पों पर काम चल रहा है। ग्रेटर नोएडा से जेवर एयरपोर्ट तक मेट्रो चलाई जाएगी। लेकिन यह मेट्रो एक्सप्रेस होगी। यानी इसके लिए सिर्फ 5-6 स्टेशन बनाए जाएंगे। इसको देखते हुए यमुना प्राधिकरण ने पॉड टैक्सी शुरू करने की तैयारी की है। दरअसल यमुना प्राधिकरण ने पहले ग्रेटर नोएडा से जेवर एयरपोर्ट तक पॉड टैक्सी चलाने की तैयारी की थी। लेकिन अब यहां मेट्रो बुलेट ट्रेन पर काम चल रहा है।

एयरपोर्ट से फिल्म सिटी तक पहुंचने का होगा विकल्प
मेट्रो व बुलेट ट्रेन के स्टेशन कम होने से फिल्म सिटी और एयरपोर्ट के बीच आने-जाने के लिए बेहतर विकल्प नहीं होंगे। इसको देखते हुए यमुना प्राधिकरण ने इन दोनों के बीच पॉड टैक्सी चलाने का फैसला लिया है। यह करीब 5.5 किलोमीटर का ट्रैक होगा। पहले की तुलना में पैसा भी कम लगेगा। एयरपोर्ट से लोग फिल्म सिटी आसानी से आ सकेंगे। साथ ही यह एक तरह का पर्यटन भी हो जाएगा।

प्राधिकरण के सेक्टर भी जुड़ेंगे
पॉड टैक्सी से यमुना प्राधिकरण के सेक्टर भी जुड़ जाएंगे। 5.5 किलोमीटर के इस ट्रैक के बीच यमुना प्राधिकरण के औद्योगिक सेक्टर भी आएंगे। इसमें ट‘वाय सिटी भी शामिल है। इससे प्राधिकरण के सेक्टरों को भी फायदा मिलेगा।

विशेषज्ञ एजेंसी का करेंगे चयन
यमुना प्राधिकरण पॉड टैक्सी की डीपीआर विशेषज्ञ एजेंसी से बनवाएगा। इसके लिए आरएफपी निकाला जाएगा। प्राधिकरण का कहना है कि इसके लिए जल्द ही रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जल्द निकाल दिया जाएगा ताकि परियोजना पर काम शुरू किया जा सके।
 
इन देशों में चल रही है पॉड टैक्सी
पॉड टैक्सी दुनिया के कई देशों में चलती है। वेस्ट वर्जीनिया में 1970 से पॉड टैक्सी चल रही है। इसके अलावा अबू धाबी में इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। लंदन के हीथ्रो में पॉड टैक्सी चलती है। यहां पर 3.8 किलोमीटर का ट्रैक है। इसकी गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें 3 से 6 यात्री आते हैं। हालांकि यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में चलने वाली पॉड टैक्सी में यात्रियों की संख्या अधिक रहेगी। यह 5 से 10 मीटर की ऊंचाई पर चलेगी। इसकी गति 130 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

जेवर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के बीच पॉड टैक्सी चलाई जाएगी। इसके लिए विशेषज्ञ एजेंसी से डीपीआर बनवाई जाएगी। इसके लिए जल्द आरएफपी निकाला जाएगा।
- डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.