प्रियंका गांधी की लग्जरी कार का यमुना एक्सप्रेसवे पर कटा चालान, लगा हजारों रुपए का जुर्माना, जानिए क्यों

बड़ी खबर : प्रियंका गांधी की लग्जरी कार का यमुना एक्सप्रेसवे पर कटा चालान, लगा हजारों रुपए का जुर्माना, जानिए क्यों

प्रियंका गांधी की लग्जरी कार का यमुना एक्सप्रेसवे पर कटा चालान, लगा हजारों रुपए का जुर्माना, जानिए क्यों

Google Image | प्रियंका गांधी गाड़ी पर खड़ी

Yamuna Expressway News : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की गाड़ी का यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर चालान काटा है। दरअसल, यह चालान ओवरस्पीड को लेकर काटा गया है। यमुना एक्सप्रेसवे से होते हुए प्रियंका गांधी का काफिला मथुरा और आगरा गया था। इस दौरान प्रियंका गांधी की लैंड क्रूजर (Land Cruiser) गाड़ी ने नियमों को तोड़ा था, जिसके कारण उनकी गाड़ी का चालान कटा है।

122 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार थी
ट्रैफिक पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह चालान ओवरस्पीड के कारण काटा गया है। इसका जुर्माना 2 हजार रुपए रखा गया है। चालान कटने का समय 12:47 बजे है। ट्रैफिक पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिस समय प्रियंका गांधी की गाड़ी का चालान काटा गया। उस समय उनकी गाड़ी लैंड क्रूजर की स्पीड 122 किलोमीटर प्रतिघंटा थी, जो यमुना एक्सप्रेसवे पर मानक स्पीड से काफी ज्यादा है। यह चालान उस समय कटा जब प्रियंका गांधी का काफिला वृंदावन की तरफ बढ़ रहा था।

मंगलवार की दोपहर के समय कटा चालान
आपको बता दें कि प्रियंका गांधी यूपी विधानसभा चुनाव में काफी अलर्ट दिखाई दे रही है। विधानसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी रोजाना कई विधानसभा में अपने उम्मीदवारों के लिए प्रचार प्रसार कर रही हैं। मथुरा में मंगलवार को प्रियंका गांधी अपने प्रत्याशी प्रदीप माथुर के लिए वोट मांगने गई थी और आगरा में खैरागढ़ विधानसभा सीट से रामनाथ उर्फ फौजी के लिए वोट मांगने पहुंची थी। उसी दौरान वृंदावन में प्रियंका गांधी की लग्जरी गाड़ी का चालान काटा गया।

50 गुना तेजी से चल रही थी कार
आपको बता दें कि वैसे तो सामान्य दिनों में आप यमुना एक्सप्रेसवे पर 100 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से कार चला सकते हो, लेकिन ठंड और कोहरे के कारण 15 दिसंबर 2021 से 15 फरवरी 2022 तक लिए 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार कार के लिए तय की गई है। यानी कि प्रियंका गांधी की गाड़ी मानक स्पीड से 50 गुना तेज गति से चल गई थी। जिसकी वजह से उनकी गाड़ी का चालान काटा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.