जेवर एयरपोर्ट के पास कियोस्क की ऊंची बोली लगाने वाले पीछे हटे, कहा- गलती से लग गई करोड़ों की बोली

यमुना सिटी : जेवर एयरपोर्ट के पास कियोस्क की ऊंची बोली लगाने वाले पीछे हटे, कहा- गलती से लग गई करोड़ों की बोली

जेवर एयरपोर्ट के पास कियोस्क की ऊंची बोली लगाने वाले पीछे हटे, कहा- गलती से लग गई करोड़ों की बोली

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Yamuna City News : यमुना सिटी में जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) के पास क्योस्क की ऊंची बोली लगाने वाले बैकफुट पर आ गए हैं। यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) के अधिकारियों से कहा है कि ऑनलाइन बोली में गलती से यह पैसे दर्ज हुए हैं। हालांकि प्राधिकरण की इस दलील को मानने के लिए तैयार नहीं है। अब रजिस्ट्रेशन के दौरान जमा किए गए पैसे जब्त किए जाएंगे।

करोड़ों की बोली लगाई
यमुना प्राधिकरण ने 30 क्योस्क की योजना निकाली थी। इसमें 26 क्योस्क के लिए आवेदन आए। इनकी नीलामी 27 अप्रैल को कराई गई। ऑनलाइन नीलामी में आवासीय सेक्टर-18 में 9.59 वर्ग मीटर के क्योस्क की बोली 1,48,33,000 रुपए लगाई गई। यह आधामूल्य का करीब 15 गुना है। सेक्टर-17 ए में 7.15 वर्ग मीटर का क्योस्क 1,12,56,000 रुपए में नीलाम हुआ। ऑनलाइन नीलामी में सेक्टर-17ए में 9.04 वर्ग मीटर का क्योस्क 9,0,40,000 रुपए में नीलाम हुआ। 

बसावट से पहले इतनी ऊंची कीमत कैसे
आवासीय सेक्टर-18 में 12.68 वर्ग मीटर का क्योस्क 37,94,000 रुपए में नीलाम हुआ। सेक्टर 17ए में 9.04 वर्ग मीटर का क्योस्क 31,00,000 रुपए में बिका। इतने महंगे कियोस्क बिकने से चर्चा का विषय बना रहा। लोगों का कहना था कि अभी यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बसावट नहीं शुरू हुई है। ऐसे में इतनी महंगे क्योस्क कैसे बिक सकते हैं। कुछ लोगों का यह भी कहना था कि हो सकता है खरीदारों ने गलती से ऐसा कर दिया हो।

प्राधिकरण करेगा सख्त कार्रवाई
अब यह बातें सच होने लगी हैं। ऊंची बोली लगाने वाले अब यमुना प्राधिकरण के चक्कर काटने लगे हैं। वह अधिकारियों से कह रहे हैं कि इतनी ऊंची कीमत गलती से लग गई है। दरअसल, यह बोली ऑनलाइन थी और इसका हवाला देकर वह गलती बता रहे हैं। हालांकि यमुना प्राधिकरण इस दलील को सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। अब वह उनकी उनके द्वारा जमा की गई रजिस्ट्रेशन शुल्क को जब्त करने की तैयारी में है। इसके अलावा उन्हें ब्लैक लिस्ट भी किया जा सकता है ताकि भविष्य में आने वाली योजनाओं में इस तरह की हरकत ना करें। हालांकि यमुना प्राधिकरण की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.