हजारों किसानों ने योगी आदित्यनाथ के सपनों को पूरा करने के लिए दी जमीन, पढ़िए  ताजा अपडेट

Yamuna Film City : हजारों किसानों ने योगी आदित्यनाथ के सपनों को पूरा करने के लिए दी जमीन, पढ़िए ताजा अपडेट

हजारों किसानों ने योगी आदित्यनाथ के सपनों को पूरा करने के लिए दी जमीन, पढ़िए  ताजा अपडेट

Tricity Today | योगी आदित्यनाथ

Greater Noida News : योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म सिटी प्रोजेक्ट अब तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। यमुना अथॉरिटी ने देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी के बसाने के लिए अब तक 687 एकड़ जमीन सीधे किसानों से बैनामे के आधार पर खरीद ली है। इसके अलावा 107 एकड़ जमीन के लिए किसानों से सहमति मिल गई है। इस तरह कुल मिलाकर अब तक यमुना अथॉरिटी के हाथों में 794 एकड़ जमीन आ चुकी है। बाकी जमीन खरीदने के लिए 129 किसानों ने फाइल लगा दी है। 

जानी-मानी फिल्मी दुनिया की नामचीन कंपनी आगे आई
देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी बसाने के लिए यमुना अथॉरिटी को 1000 एकड़ जमीन की जरूरत है। यह देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी बसाई जाने वाली है। इस फिल्म सिटी को बसाने के लिए देश की कई जानी-मानी फिल्मी दुनिया की नामचीन कंपनी आगे आई है। इनमें केसी बोकाडियां और टी सिरीज समेत अन्य कंपनी शामिल हैं। 

129 किसानों ने फाइलों पर हो रहा काम
जमीन अधिग्रहण होने से फिल्म सिटी प्रोजेक्ट को बसाने में बड़ा अहम रोल पूरा हो गया है। बाकी बची जमीन का यमुना अथॉरिटी अधिग्रहण करेगी। इसके लिए एडीएम लैंड दफ्तर की ओर से कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। फिल्म सिटी में दुनिया के बडी फिल्म हस्तियां आगे आ रही है। जल्दी ही फिल्म सिटी में इंटरनेशनल रूप में विकसित होते हुए देखा जाएगा। जमीन मिलने में आ रही सभी बांधा दूर हो गई है। यमुना अथॉरिटी के पास अब तक फिल्म सिटी बसाने के लिए 1000 एकड़ जमीन में से 794 एकड़ जमीन हाथ में आ गई है। बाकी जमीन के लिए 129 किसानों ने फाइल लगा दी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.