छह सूत्री कार्य योजना के अंतर्गत केजरीवाल ने एक बार फिर किया यमुना सफाई का एलान

Delhi : छह सूत्री कार्य योजना के अंतर्गत केजरीवाल ने एक बार फिर किया यमुना सफाई का एलान

छह सूत्री कार्य योजना के अंतर्गत केजरीवाल ने एक बार फिर किया यमुना सफाई का एलान

Social Media | Arvind Kejriwal

 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को एक बार फिर 2025 तक यमुना नदी को पूरी तरह से साफ करने का संकल्प लेते हुए छह सूत्री कार्य योजना की घोषणा की। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री ने 2025 तक नदी के जल को नहाने और पीने के लायक बनाने का वादा किया।

योजना की घोषणा करते हुए, सीएम केजरीवाल ने कहा, "यमुना नदी को इतना  गंदा होने में 70 साल लग गए, तो इसे दो दिनों में साफ नहीं किया जा सकता है। मैंने दिल्ली के लोगों से वादा किया था की अगले चुनावों तक यमुना को साफ कर दिया जाएगा। इसके लिए हमने युद्धस्तर पर काम शुरू भी कर दिया है, और इसे पूरा करने के लिए हमारे पास 6 एक्शन पॉइंट हैं, मैं व्यक्तिगत रूप से इसकी निगरानी कर रहा हूं।''

 6 एक्शन पॉइंट साझा करते हुए केजरीवाल ने बतया की "दिल्ली सरकार नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाएगी और मौजूदा क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अपग्रेड भी करेगी। इससे सीवेज उपचार क्षमता प्रतिदिन लगभग 600 मिलियन गैलन जल से बढ़कर 750 MGD-800 MGD हो जाएगी। यमुना में गिरने वाले चार प्रमुख नालों नजफगढ़, बादशाहपुर, सप्लीमेंट्री और गाजीपुर से निकलने वाले गंदे पानी का यथास्थान साफ़ किया जा रहा है।

 पहले एक्शन प्लान में दिल्ली सरकार सीवर ट्रीटमेंट पर युद्धस्तर पर काम करेगी। सबसे पहले नए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाएंगे। दूसरा, मौजूदा प्लांट्स की क्षमता बढ़ाई जाएगी, तीसरा, पुराने ट्रीटमेंट प्लांट्स की तकनीक में बदलाव किया जाएगा।

 चौथा, सरकार यमुना में औद्योगिक कचरे का निर्वहन करने वाले उद्योगों को बंद कर देगी। "झुग्गी-झोपड़ी" समूहों में अपशिष्ट जल तूफानी नालों के माध्यम से यमुना में बहता है। इन्हें सीवर नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।- पांचवां, कुछ इलाकों में लोगों ने सीवर कनेक्शन नहीं लिया है। सरकार ऐसे क्षेत्रों में नाममात्र के शुल्क पर सीवर कनेक्शन स्थापित करेगी। सरकार उन क्षेत्रों में घरेलू कनेक्शन उपलब्ध कराएगी जहां सीवर नेटवर्क है। पहले उपभोक्ताओं को कनेक्शन खुद लेना पड़ता था। 

दिल्ली सरकार ने सीवर नेटवर्क की गाद निकालने और उसके पुनर्वास का काम शुरू कर दिया है। दिल्ली सरकार के इंजीनियरों और अधिकारियों को उम्मीद है कि फरवरी 2025 तक छह सूत्री कार्य योजना लागू होने से वो यमुना की सफाई कर सकेंगे। इसके साथ ही प्रत्येक कार्य बिंदु के लिए विशिष्ट लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं और मुख्यमंत्री व्यक्तिगत रूप से प्रगति की निगरानी करेंगे।

अब देखने वाली बात ये होगी की आने वाले समय में यमुना कितनी साफ हो पाती है। क्यों की इससे पहले भी अरविंद केजरीवाल ने कई बार यमुना की सफाई को लेके घोषणाएँ की पर धरातल पर कुछ बदलाव देखने को नहीं मिला। हाल ही में छाट पूजा के दौरान कई तस्वीरें वायरल हुई जिसमें यमुना नदी सफ़ेद झाग की चादर में लिपटी नज़र आई। जिसके बाद कई पर्यावरणविद पर्यावरणविदों ने इसपे अपनी नाराज़गी भी जाहिर की साथ ही सोशल मीडिया पे भी दिल्ली सरकार को आलोचना का सामना करना पड़ा।   

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.