द्रोणाचार्य मंदिर के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का काम शुरू, धीरेन्द्र सिंह ने किया शिलान्यास

BIG NEWS: द्रोणाचार्य मंदिर के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का काम शुरू, धीरेन्द्र सिंह ने किया शिलान्यास

द्रोणाचार्य मंदिर के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का काम शुरू, धीरेन्द्र सिंह ने किया शिलान्यास

Tricity Today | धीरेन्द्र सिंह ने किया शिलान्यास

ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बे में पौराणिक महत्व वाले द्रोणाचार्य मंदिर के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का काम शनिवार को शुरू हो गया है। जेवर से विधायक ठाकुर धीरेन्द्र सिंह ने सुबह शिलान्यास किया है। इस मौके पर मंदिर प्रबंधन समिति, मेला आयोजन समिति और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। धीरेन्द्र सिंह के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 50 लाख रुपये मंदिर की दिए हैं।

धीरेंद्र सिंह ने बताया कि गुरु द्रोणाचार्य मंदिर में 50 लाख रुपये की धनराशि से जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण और पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों को विकसित किया जाएगा। इस धनराशि से तीन कार्य होंगे। मंदिर परिसर में यात्री विश्राम गृह का निर्माण किया जाएगा। मंदिर की पुरानी छत को तोड़कर नहीं छत का निर्माण होगा। मंदिर परिसर में श्री राधा-कृष्ण मंदिर का प्राचीर बनाया जाएगा। यह काम यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इन्फ्राट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की बुलंदशहर इकाई को सौंपा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की सुबह लखनऊ से ऑनलाइन शिलान्यास किया है।

द्रोणाचार्य मंदिर एएसआई का संरक्षित स्थल है
दनकौर का गुरु द्रोणाचार्य मंदिर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग का संरक्षित स्थल है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक गुरु द्रोणाचार्य का आश्रम यहीं था। इसी स्थल पर कौरव और पांडवों ने द्रोणाचार्य से प्रशिक्षण प्राप्त किया था। यहां द्रोणाचार्य द्वारा स्थापित एक मल्ल केंद्र (अखाड़ा) और मंदिर है। इस अखाड़े में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। सैकड़ों वर्षों से वार्षिक मेले का आयोजन भी किया जाता है। उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरु द्रोणाचार्य मंदिर को महाभारत सर्किट में शामिल किया है।

यूपी टूरिज्म कॉरिडोर का हिस्सा होगा द्रोणाचार्य मंदिर 
विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार दिल्ली से वाराणसी तक यूपी टूरिज्म कोरिडोर का विकास कर रहे हैं। गुरु द्रोणाचार्य मंदिर को इस कॉरिडोर का हिस्सा भी बनाया जाएगा। यूपी का टूरिज्म डिपार्टमेंट यहां आने वाले लोगों के लिए सुविधाएं विकसित कर रहा है। आने वाले दिनों में द्रोणाचार्य मंदिर को राज्य सरकार राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित करेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.