जेवर एयरपोर्ट के पास बनेगा दुनिया का 13वां डिज्नीलैंड, योगी आदित्यनाथ ने यमुना प्राधिकरण से मांगी जानकारी

आज की खास खबर : जेवर एयरपोर्ट के पास बनेगा दुनिया का 13वां डिज्नीलैंड, योगी आदित्यनाथ ने यमुना प्राधिकरण से मांगी जानकारी

जेवर एयरपोर्ट के पास बनेगा दुनिया का 13वां डिज्नीलैंड, योगी आदित्यनाथ ने यमुना प्राधिकरण से मांगी जानकारी

Tricity Today | Yogi Adityanath

  • - यमुना प्राधिकरण और शासन की इकानाॅमी बढ़ेगी
  • - दुनिया के लाखों लोग डिज्नीलैंड में मनोरंजन के लिए आएंगे
  • - विदेशी मुद्रा का भंडार भरेगा
  • - गोल्फ कोर्स और ओलंपिक पार्क की भी जानकारी मांगी
Yamuna City : यमुना सिटी में देश का वर्ल्ड क्लॉस क्लास डिज्नीलैंड, गोल्फ कोर्स और औलंपिक पार्क बनाया जाएगा। तीनों प्राॅजेक्ट की स्टडी करने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने यमुना अथाॅरिटी के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। योगी आदित्यनाथ से निर्देश मिलने के बाद यमुना अथाॅरिटी ने स्टडी शुरू कर दी है। इन तीनों वर्ल्ड क्लास प्राॅजेक्ट के लिए यमुना अथाॅरिटी ने मास्टर प्लान में सेक्टर-22एफ में जगह चिन्हित कर ली है।  

500 एकड़ जमीन में बनेगा डिज्नीलैंड
सेक्टर-22एफ यमुना अथाॅरिटी के मास्टर प्लान में रिक्रेशनल ग्रीन के लिए रिर्जव है। पहले चरण में डिज्नीलैंड 500 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। यमुना अथाॅरिटी के सीईओ डाॅ.अरूणवीर सिंह ने बताया कि दुनिया के 12 देशी में अभी तक डिज्नीलैंड बना हुआ है। यमुना सिटी में बनने वाला डिजनी लैंड भारत में 13वां होगा। 

गोल्फ कोर्स और ओलंपिक पार्क भी बनेंगे
उन्होंने बताया कि डिज्नीलैंड के साथ ही वर्ल्ड क्लास गोल्फ कोर्स और ओलंपिक पार्क भी बनाए जाने की तैयारी की गई है। इन तीनों बडे प्राॅजेक्ट के यमुना सिटी में बनने से यूपी की इकानाॅमी बढ़ जाएगी। ओलंपिक मैच होने लगेंगे। यहां पर खेलों में नई प्रतिभा निखर कर आएगी। डिज्नीलैंड बनने से भारत का दुनिया में नाम होगा। भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के लाखों लोग डिज्नीलैंड में मनोरंजन के लिए आएंगे। इससे भारत की इकानाॅमी का विस्तार होगा। विदेशी मुद्रा का भंडार भरेगा। जल्दी ही तीनों प्राॅजेक्ट के निर्माण के प्रस्ताव पर बैठक में मुहर लग सकती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.