अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चला, 200 करोड़ रुपये की जमीन मुक्त

यमुना अथॉरिटी का बड़ा एक्शन : अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चला, 200 करोड़ रुपये की जमीन मुक्त

अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चला, 200 करोड़ रुपये की जमीन मुक्त

Tricity Today | अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चला

Yamuna Authority : यमुना अथॉरिटी ने अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। शुक्रवार को यमुना अथॉरिटी ने अधिसूचित एरिया के जहांगीरपुर और अली अहमदपुर उर्फ गढ़ी में काटी जा रही अवैध काॅलोनियों पर बुलडोजर चला दिया। पूरे दिन चले ध्वस्तीकरण अभियान में यमुना अथॉरिटी ने 200 करोड़ रुपये की जमीन काॅलोनाईजरों के कब्जे से मुक्त करा ली है।

यमुना अथॉरिटी के ओएसडी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में अथॉरिटी का 'अतिक्रमण हटाओ दस्ता' भारी पुलिस बल के साथ पहले जहांगीरपुर और फिर अली अहमदपुर उर्फ गढ़ी पहुंचा। बुलडोजर से काॅलोनियों को तोड़ना शुरू किया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन भारी पुलिस की मौजूदगी देखकर हिम्मत नहीं जुटा सके।

शाम तक चले इस अभियान के तहत 90 हजार वर्ग मीटर जमीन कॉलोनाइजरों के कब्जे से मुक्त करा ली गई। ओएसडी ने बताया कि इस जमीन की कीमत करीब 200 करोड़ रुपये के आसपास है। उन्होंने बताया कि कॉलोनाइजरों से ध्वस्तीकरण का पैसा भी वसूल किया जाएगा। इसके साथ ही अवैध कॉलोनी बसाने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि अवैध कॉलोनी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.