यमुना प्राधिकरण ने ऑक्सीजन गैस रिफिलिंग सेंटर शुरू किया, ये कागजात साथ लेकर आएं, इन नंबरों पर करें कॉल

अच्छी खबर: यमुना प्राधिकरण ने ऑक्सीजन गैस रिफिलिंग सेंटर शुरू किया, ये कागजात साथ लेकर आएं, इन नंबरों पर करें कॉल

यमुना प्राधिकरण ने ऑक्सीजन गैस रिफिलिंग सेंटर शुरू किया, ये कागजात साथ लेकर आएं, इन नंबरों पर करें कॉल

Social Media | ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ऑक्सीजन केंद्र पर पहुंचे जरूरतमंद

  • ऑक्सीजन गैस उपलब्ध कराने की सुविधा यमुना प्राधिकरण ने भी आज से शुरू कर दी है
  • यमुना प्राधिकरण ने सेक्टर-18 के अपने कार्यालय में यह सेंटर बनाया है
  • यहां पर रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिल किया जाएगा
  • केंद्र 60 मीटर रोड पर गौर सिटी के आगे पेट्रोल पंप के पास स्थित यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-18 कार्यालय (ग्राम मिर्जापुर-निलौनी शाहपुर के पास) में बनाया है
होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे मरीजों के लिए ऑक्सीजन गैस उपलब्ध कराने की सुविधा यमुना प्राधिकरण ने भी आज से शुरू कर दी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने भी यह सुविधा आरम्भ की थी। यमुना प्राधिकरण ने सेक्टर-18 के अपने कार्यालय में यह सेंटर बनाया है। यहां पर रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिल किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दोनों केंद्रों पर शनिवार को 32 सिलेंडर आए। प्राधिकरण के अधिकारियों ने सभी को सिलेंडर भरकर दे दिए हैं।

यमुना प्राधिकरण ने होम आइसोलेशन में मरीजों के लिए ऑक्सीजन गैस उपलब्ध कराने के लिए अपना केंद्र रविवार से शुरू कर दिया है। प्राधिकरण ने यह केंद्र 60 मीटर रोड पर गौर सिटी के आगे पेट्रोल पंप के पास स्थित यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-18 कार्यालय (ग्राम मिर्जापुर-निलौनी शाहपुर के पास) में बनाया है। यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि ऑक्सीजन सिलेंडर रिफलिंग के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है। 

इन्हें दी गई है जिम्मेदारी
वितरण अधिकारी की जिम्मेदारी सहायक प्रबंधक मोहम्मद अनीस (9999491786), सहायक प्रबंधक विशेष यादव (7042795907) व सहायक प्रबंधक श्याम सुंदर (7895284034) को दी है। जबकि इंचार्ज की जिम्मेदारी प्रबंधक बीडी शर्मा (9315800959), प्रबंधक केबी सिंह (9717798727) व वरिष्ठ प्रबंधक सुधीर भारद्वाज (9412813647) को दी गई है। प्राधिकरण ने डीजीएम राजेंद्र भाटी (9871090092) को केंद्र प्रभारी बनाया है। भाटिया ने बताया कि ओएसडी सदानंद गुप्ता (9457602629) को नोडल अधिकारी बनाया गया है। यहां दो काउंटर बनाए गए हैं। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सातों दिन यह सुविधा रहेगी।

वेस्ट के केंद्र में आए 8 सिलेंडर
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की सुविधा के लिये आक्सीजन गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति के लिये डिस्ट्रीब्यूशन-कलेक्शन सेन्टर शनिवार को शुरू कर दिए हैं। ग्रेटर नोएडा ईस्ट के लिए सम्राट मिहिर भोज पार्क (सिटी पार्क) में बने केंद्र में पहले दिन 24 सिलेंडर आए। जबकि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए गौतमबुद्ध बालक इन्टर कालेज में बने केंद्र में 8 सिलेंडर आए। प्राधिकरण ने 48 घंटे में सिलेंडर वापस करने के लिए कहा था। लेकिन बहुत कम समय में प्राधिकरण की टीमों ने शनिवार को ही सिलेंडर भरकर वापस कर दिए।

ये कागज साथ लाने होंगे
आक्सीजन गैस सिलेण्डरों की रिफिलिंग के लिए आधार कार्ड की फोटोकॉपी, डाक्टर द्वारा जारी दवाई का पर्चा, आक्सीजन सेचुरेशन लेवेल रिपोर्ट और कोरोना टेस्ट रिपोर्ट लानी होगी। आक्सीजन गैस सिलेण्डर रजिस्ट्रेशन एवं सिलेण्डर जमा करने के लिए यमुना प्राधिकरण के केंद्र में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सुविधा रहेगी। जबकि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के केंद्रों में 10  बजे से 1 बजे तक यह सुविधा रहेगी।  

21 ऑक्सीजन सिलेंडर भेजे हरिद्वार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट से शनिवार को 21 सिलेंडर भरने के लिए हरिद्वार भेजे गए। इसमें 16 बड़े और 5 छोटे ऑक्सीजन सिलेंडर शामिल हैं। फ्लैट खरीदारों की संस्था नेफोमा की महासचिव रश्मि पांडेय ने बताया कि लोगों की मांग पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सहयोग से सिलेंडर भेजे गए हैं। टीम के सदस्य मंजुल यादव ने कहा कि सभी ख़ाली सिलेंडर को सोसाईटी के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर एक निश्चित जगह पर इकट्ठा करके सेनेटाइजेशन करने के बाद इन्हें हरिद्वार भेजा जाता है।  

सब हाथ बंटा रहे हैं
हालांकि अब इसमें आर्थिक कमी भई आड़े आ रही है। विवेक रमन ने बताया कि हम कोशिश कर रहे हैं। पैसों की कमी की वजह से हमारा यह काम न रुके। इसलिए हम हेल्पिंग हैंड बडी ग्रूप से वित्तीय सहायता दे रहे हैं। इस मुहिम में कपिल बिष्ट, राजीव, सुब्रत, वसीम अंसारी, भास्कर मिश्रा, मनीष श्रीवास्तव, अनूप कुमार सोनी, सपन रस्तोगी, तन्मय, गैलिक्सी नॉर्थ एवेन्यू के गार्ड मुकेश का सहयोग सराहनीय है।
p;

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.