ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी के लिए यमुना प्राधिकरण ने सीबीआरई से किया करार, फरवरी में मसौदा पेश होगा

BIG NEWS : ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी के लिए यमुना प्राधिकरण ने सीबीआरई से किया करार, फरवरी में मसौदा पेश होगा

ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी के लिए यमुना प्राधिकरण ने सीबीआरई से किया करार, फरवरी में मसौदा पेश होगा

Tricity Today | Greater Noida Film City

ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में रबूपुरा कस्बे के पास यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Authority) पर बनने वाली फिल्म सिटी (UP Film City) के लिए शुक्रवार को यमुना अथॉरिटी (Yamuna Authority) और अमेरिकन कंपनी सीबीआरई (CBRE South Asia) के बीच एमओयू साइन हो गया है। अगले महीने फरवरी के मध्य में फिल्म सिटी का ड्राफ्ट पेश किया जाएगा। उसके बाद तुरंत फिल्म सिटी का निर्माण शुरू हो जाएगा।
 
उत्तर प्रदेश की फिल्म सिटी बनाने का जिम्मा सीबीआरई साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड को मिला है। यही कंपनी फिल्म सिटी के लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करेगी। कंपनी 60 दिन के अंदर डीपीआर प्राधिकरण को सौंपेगी। यमुना प्राधिकरण की ओर से 1000 एकड़ में दुनिया की सबसे बेहतरीन फिल्म सिटी के निर्माण कराने की योजना है। ये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट भी है। यमुना प्राधिकरण के अंतर्गत बन रहे फिल्म सिटी के लिए चार कंपनियां ने अपना-अपना प्रजेंटेशन दिया था। फिल्म सिटी के लिए यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-21 में औद्योगिक भूखंडों के लिए 780 एकड़ और व्यावसायिक भूखंड के लिए 220 एकड़ यानि कुल 1000 एकड़ भूमि उपलब्ध है।

फॉर्च्यून-500 में 128वें नंबर की कंपनी है CBRE
सोमवार को फाइनेंसियल बिड खोली गई। इसमें M/s. CBRE South Asia Pvt. Ltd. ने बाजी मारी है। अब यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण क्षेत्र में सेक्टर-21 में बनने वाली फिल्म सिटी की डीपीआर का जिम्मा इसी कंपनी को मिला है। यह कंपनी फॉर्च्यून 500 कम्पनियों में 128वें नंबर पर आती है। कंपनी को फिल्म सिटी की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) अगले 60 दिन में प्राधिकरण को सौंपनी है।

सितंबर में हुई थी घोषणा
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे के सेक्टर- 21 में 1,000 हेक्टेयर जमीन फिल्म सिटी के लिए प्रस्तावित की है। वहीं, नोएडा प्राधिकरण की करीब 500 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की है। गौरतलब है कि 18 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में मंडलीय समीक्षा के दौरान गौतमबुद्ध नगर जिले में फिल्म सिटी बनाने की घोषणा की थी।

सेक्टर-21 में बनाई जाएगी फिल्म सिटी
यमुना अथॉरिटी एरिया के सेक्टर-21 में एक हजार एकड़ जमीन पर फिल्म सिटी बनाई जानी है। फिल्म सिटी में होटल, फूड कोर्ट, स्टूडियो, से लेकर शूटिग के लिए इनडोर व आउटडोर लोकेशन की व्यवस्था होगी। साथ ही शॉपिग कॉम्‍प्‍लेक्‍स के साथ मंनोरजन के भी भरपूर साधन होंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.