यमुना अथॉरिटी देगी 150 फ्लैटेड फैक्ट्री, पढ़िए पूरी अपडेट

जेवर एयरपोर्ट के नजदीक कारोबारियों के लिए सुनहरा मौका : यमुना अथॉरिटी देगी 150 फ्लैटेड फैक्ट्री, पढ़िए पूरी अपडेट

यमुना अथॉरिटी देगी 150 फ्लैटेड फैक्ट्री, पढ़िए पूरी अपडेट

Google Image | Arunvir Singh IAS

Greater Noida News : यदि आपके पास यमुना अथॉरिटी एरिया में एयरपोर्ट के पास जमीन लेने के लिए पैसे नहीं है तो आप जैसे उद्यमियों के लिए जरुरी खबर है। आप किराए पर अथॉरिटी से फैक्ट्री लेकर अपना कारोबार शुरू कर सकते है। अथॉरिटी ने सेक्टर-29 और सेक्टर-28 में फ्लैटेड फैक्ट्री बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। अगले सप्ताह इसके लिए टेंडर निकाल दिया जाएगा। पहले फेज में अथॉरिटी इन दोनों सेक्टरों में 150 फ्लैटेड फैक्ट्री बनाने जा रही है। इसका पूरा लेआउट प्लान तैयार कर लिया गया है। इन दोनों सेक्टरों के बाद अन्य इंडस्ट्रियल सेक्टरो में भी अथॉरिटी इसी तरह की फ्लैटेड फैक्ट्री बनाएगी।

क्या है पूरा प्लान
बता दें कि अथॉरिटी का अपने इंडस्ट्रियल सेक्टरों में जल्द विकास करने का प्लान है। इसी के चलते फ्लैटेड फैक्ट्री बनाकर वहां कामकाज शुरु हो जाएगा जिससे कि सेक्टरों में चहल-पहल बढ़ेगी और जल्दी विकास शुरु हो सकेगा। इन फ्लैटेड फैक्ट्री को चार मंजिला तक बनाया जाएगा। जिसमें ग्राउंड फ्लोर के अलावा तीन मंजिल और बनेंगी। इनमें सारी सुविधाएं अथॉरिटी मुहैया कराएगी। कोई भी इन्हें किराए पर लेकर कम बजट में किसी भी प्रकार की फैक्ट्री लगा सकेगा। इनका किराया कितना रखा जाएगा यह तो अथॉरिटी इन्हें बनाने के बाद ही तय करेगी लेकिन बताया जा रहा है कि मात्र 40-50 लाख रुपये का निवेश लगाकर फैक्ट्री शुरु की जा सकेगी। जिसमें किराया और मेन्युफैक्चरिंग निवेश दोनों कॉस्ट शामिल रहेगी। खासकर कम बजट वाले व स्टार्टअप करने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए। 

अथॉरिटी के सीईओ अरुणवीर सिंह ने दी पूरी जानकारी 
अथॉरिटी इस प्रॉजेक्ट को बनाने जा रही है ताकि जो लोग बड़ा निवेश करने की स्थिति में नहीं हैं और फैक्ट्री लगाने की चाह व क्षमता रखते हैं तो वह कम निवेश के साथ फैक्ट्री लगा सकते हैं। अथॉरिटी के सीईओ अरुणवीर सिंह ने बताया कि अभी सेक्टर 29-28 में अथॉरिटी 150 फैक्ट्री बनाने के लिए टेंडर निकालने जा रही हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद करीब 6-8 महीने में यह बनकर तैयार हो जाएंगे। सेक्टर-28 व 29 के अलावा अन्य इंडस्ट्रियल सेत्टरों में भी इसी तरह की फ्लैटेड फैक्ट्री बनाई जाएंगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.