यमुना सिटी में बनेगा उत्तर भारत का पहला मेडिकल डिवाइस पार्क, जानिए पूरा प्रोजेक्ट

अच्छी खबर : यमुना सिटी में बनेगा उत्तर भारत का पहला मेडिकल डिवाइस पार्क, जानिए पूरा प्रोजेक्ट

यमुना सिटी में बनेगा उत्तर भारत का पहला मेडिकल डिवाइस पार्क, जानिए पूरा प्रोजेक्ट

Tricity Today | यमुना सिटी में बनेगा उत्तर भारत का पहला मेडिकल डिवाइस पार्क

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित होने वाले मेडिकल डिवाइस पार्क में कॉमन फैसिलिटी सेंटर बनेगा। यह सेंटर प्राधिकरण खुद विकसित करेगा। इस योजना के पहले चरण में 124 भूखंड होंगे। योजना निकाल कर इनका आवंटन किया जाएगा। इसमें कई शर्तें लगाई गई हैं। इन शर्तों का पालन करने वालों को ही आवेदन करने का मौका मिलेगा।

पहले चरण में 124 भूखंडों की योजना लाई जाएगी
यमुना प्राधिकरण सेक्टर-28 में मेडिकल डिवाइस पार्क विकसित करेगा। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। पहले चरण में 124 भूखंडों की योजना लाई जाएगी। छोटे भूखंडों में शेड बना कर दिया जाएंगे। जबकि बड़े भूखंडों पर कंपनी खुद निर्माण कार्य करेंगी। शेड बना कर देने से कंपनियां जल्द शुरू हो सकेंगी। इस डिवाइस पार्क में कॉमन फैसिलिटी सेंटर विकसित किया जाएगा। यह काम यमुना प्राधिकरण खुद करेगा। इसमें बायोमैटेरियल की टेस्टिंग की सुविधा होगी। इनक्यूबेशन सेंटर होगा। 

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी लगेगा
इसके अलावा तमाम तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। इससे यह लगने वाली इकाइयों को फायदा मिलेगा। इस पूरे सेंटर को यमुना प्राधिकरण खुद विकसित करेगा जबकि संचालन के लिए किसी कंपनी को जिम्मेदारी दी जाएगी। यहां पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी लगेगा।  यही कारण है कि इस परियोजना के लिए नॉलेज पार्टनर आईआईटी कानपुर को बनाया गया है। इसके लिए प्राधिकरण आईआईटी कानपुर से अनुबंध कर चुका है।

डिवाइस पार्क में ये उपकरण बनेंगे 
मेडिकल डिवाइस पार्क में डायग्नोस्टिक उपकरण, सर्जिकल उपकरण, जनरल एंड प्लास्टिक सर्जरी समेत सभी तरह के उपकरण बनाए जाएंगे। आवेदन करने वाली कंपनियों को मेडिकल शर्ट इंडियन सर्टिफिकेशन ऑफ से सर्टिफाइड होना चाहिए। इसके अलावा इंडियन मेडिकल डिवाइस इंडस्ट्रीज से भी प्रमाणित होना चाहिए। ऐसी ही कंपनियों को आवेदन करने का मौका मिलेगा।

उत्तर भारत का इकलौता पार्क होगा
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित होने वाला यह मेडिकल डिवाइस पर उत्तर भारत का इकलौता पार्क होगा। अभी तक उत्तर भारत में इस तरह के पार्क को विकसित नहीं किया गया है। इस पार्क में सभी आधुनिक सुविधाएं दी जाएं, इसके लिए बीते जनवरी में यमुना प्राधिकरण के अफसरों ने विशाखापत्तनम में मेडीकल डिवाइस पार्क का दौरा किया था। उस पार्क में जो जो खामी रह गई है, उनको भी यहां पर दुरुस्त कर दिया जाएगा।

तमाम तरह की छूट मिलेगी
डॉ. अरुण वीर सिंह का कहना है कि मेडिकल डिवाइस पार्क में कॉमन फैसिलिटी सेंटर विकसित किया जाएगा यह काम यमुना प्राधिकरण करेगा बाद में इसका संचालन किसी कंपनी को दिया जाएगा। पार्क में आने वाली कंपनियों को तमाम तरह की सुविधाएं दी जाएगी। बिजली बिल व पानी बिल में छूट, बैंक ब्याज में सब्सिडी, जीएसटी में छूट दी जाएगी। इसके अलावा स्टार्टअप कंपनियों को भी 10 प्रतिशत का आरक्षण मिलेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.