राया हेरिटेज सिटी की शान बढ़ाएंगे ये आठ प्रोजेक्ट, दिखेंगे भगवान कृष्णा और ब्रज की संस्कृति

अच्छी खबरः राया हेरिटेज सिटी की शान बढ़ाएंगे ये आठ प्रोजेक्ट, दिखेंगे भगवान कृष्णा और ब्रज की संस्कृति

राया हेरिटेज सिटी की शान बढ़ाएंगे ये आठ प्रोजेक्ट, दिखेंगे भगवान कृष्णा और ब्रज की संस्कृति

Tricity Today | राया सिटी में 8 नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा

यमुना सिटी प्राधिकरण के महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट राया हेरिटेज सिटी की रुपरेखा का खाका खींच लिया गया है। इसमें 8 अहम प्रोजेक्ट हैं जो इस प्रस्तावित शहर को खास बनाएंगे। यीडा ने हेरिटेज सिटी की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी सीबीआरई कंपनी को सौंपी है। दो-तीन माह में इसकी रिपोर्ट आ जाएगी। बताते चलें कि यह शहर 9350 हेक्टेयर में बसाया जाएगा। इसमें सबसे ज्यादा जोर पर्यटन पर होगा। दरअसल यीडा इन नई सिटी को सांस्कृतिक, सामाजिक और आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित करने का फैसला लिया है।

भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन की संस्कृति, कला और आध्यात्म को सहेज कर रखने के लिए यहां एक संग्रहालय बनेगा। यहां 24 घंटे भजन-कीर्तन व श्रीमद भागवत कथा के लिए वाचनालय अलग से बनाया जाएगा। यीडा की प्राथमिक सूची के मुताबिक राया हेरिटेज सिटी में मथुरा-वृंदावन हॉट बनेगा। इससे लोगों को यहां मथुरा क्षेत्र से जुड़े उत्पादों को खरीदने का मौका मिलेगा। यहां के कला एवं संस्कृति केंद्र में पर्यटक राधा-कृष्ण के नगर की सांस्कृतिक विरासत की झलक पा सकेंगे। 

इससे सटे ही ध्यान केंद्र बनेगा। यहां बैठकर लोग साधना कर सकेंगे। पर्यटकों के लिए शानदार संग्रहालय, ठहरने के लिए धर्मशाला व आश्रम भी बनेंगे। प्राधिकरण लाइट एंड शाउंड शो के जरिए इस नए शहर को जीवंत बनाएंगे। हेरिटेज सिटी की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी यीडा ने सीबीआरई कंपनी को सौंपी है। अगले दो-तीन माह में यह रिपोर्ट आ जाएगी। राया हेरिटेज सिटी 9350 हेक्टेयर में बसेगा। पर्यटन के लिहाज से इस शहर को विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। 

इसीलिए कुल एरिया में से 731 हेक्टेयर जमीन पर टूरिज्म जोन बनेगा। साथ ही करीब 110 हेक्टेयर में रिवर फ्रंट विकसित होगा। राया हेरिटेज सिटी में कुल 36 सेक्टर होंगे। इस पूरे शहर को बसाने में तकरीबन 7000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। यहां प्रति हेक्टेयर 104 लोगों के निवास को प्रस्तावित किया गया है। हाल ही में मथुरा में ब्रज विकास परिषद की बैठक हुई। रिपोर्ट के आधार पर यीडा ने मुख्यमंत्री के समक्ष भी इसका प्रस्तुतिकरण दिया था। योगी ने भी इस रिपोर्ट पर सहमति दे दी है।

अच्छी सड़क से जुड़ेंगे शहर
राया हेरिटेज सिटी को मथुरा-वृंदावन से भी रोड़ के जरिए जोड़ा जाएगा। बताते चलें कि मथुरा से 16 और वृंदावन से 21 किलोमीटर की दूरी पर हेरिटेज सिटी प्रस्तावित है। हेरिटेज सिटी से इन दोनों शहरों तक 100-100 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी। ताकि यहां आसानी से पहुंचा जा सके।

पार्किंग और हेलीपैड बनेंगे
राया हेरिटेज सिटी में पार्किंग और हेलीपैड की भी सुविधा होगी। मथुरा-वृंदावन में पर्यटकों के लिए वाहनों की पार्किंग गंभीर समस्या है। इसे ध्यान में रखते हुए शहर में पार्किंग का मास्टर प्लान बनाया गया है।

हेरिटेज सिटी का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने भी इस पर सहमति जताई है। सीबीआरई कंपनी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर रही है। रिपोर्ट मिलने पर कंपनी का चयन निविदा के जरिए किया जाएगा। चार महीने में सिटी को विकसित करने वाली कंपनी का चयन होगा। अगले तीन साल में इसे पूरा कर लिया जाएगा। 
- डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ, यमुना प्राधिकरण

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.