हॉलीवुड और डिज्नीलैंड की तर्ज पर बनेगी यमुना सिटी, फिल्म सिटी के 30 प्रतिशत एरिया में बनेंगी सड़क और पार्क

बड़ी खबर: हॉलीवुड और डिज्नीलैंड की तर्ज पर बनेगी यमुना सिटी, फिल्म सिटी के 30 प्रतिशत एरिया में बनेंगी सड़क और पार्क

हॉलीवुड और डिज्नीलैंड की तर्ज पर बनेगी यमुना सिटी, फिल्म सिटी के 30 प्रतिशत एरिया में बनेंगी सड़क और पार्क

Tricity Today | हॉलीवुड और डिज्नीलैंड की तर्ज पर बनेगी यमुना सिटी

यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) के सेक्टर-21 में बनने वाली फिल्म सिटी हॉलीवुड और डिज्नीलैंड से भी शानदार बनेगी। फ़िल्म सिटी के 30 प्रतिशत एरिया में सड़क, पार्क और ग्रीन एरिया बनाए जाएंगे। यहां पर 120 एकड़ में एम्यूजमेंट पार्क बनेगा। इसमें डिजनीलैंड की झलक दिखेगी। यहां पर म्यूजियम भी बनेगा। जिसमें बॉलीवुड के फिल्म इतिहास को दिखाया जाएगा।

यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-21 में 1 हजार एकड़ में फिल्म सिटी विकसित की जाएगी। सीबीआरई कंपनी ने इसकी ड्राफ्ट रिपोर्ट प्राधिकरण को सौंप दी है। प्राधिकरण ने सरकार को यह रिपोर्ट भेजी तो सरकार ने इसे तीन चरणों में विकसित करने की सहमति दे दी है। साथ ही इसे पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर बनाने की योजना है। फिल्म सिटी के 30 प्रतिशत हिस्से में सड़क व पार्क बनाए जाएंगे। बाकी गतिविधियां 70 प्रतिशत क्षेत्र में होंगी। यहां पर 120 एकड़ में एम्यूजमेंट पार्क बनाया जाएगा। इसमें म्यूजियम भी होगी। म्यूजियम में बॉलीवुड के फिल्म इतिहास को भी दिखाया जाएगा। म्यूजियम में बॉलीवुड में प्रयोग किए गए अब तक के कॉस्टयूम भी दिखाए जाएंगे। इसकी योजना तैयार की गई है।

हॉलीवुड की तर्ज पर बनेंगे स्टूडियो
यहां पर हॉलीवुड की तर्ज पर स्टूडियो बनाए जाएंगे। तकनीकी रूप से बहुत ही मजबूत होंगे। फिल्म सिटी में मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाएगी। ड्राफ्ट रिपोर्ट में बताया गया है कि कुछ एरिया प्रतिबंधित भी रहेगा, जहां पर सिर्फ अनुमति लेकर ही शूटिंग होगी। लैंड स्केपिंग भी यहां के आकर्षण के केंद्र रहेंगे। फिल्मों की शूटिंग में इन चीजों की जरूरत पड़ेगी।

पहले चरण में इनका होगा निर्माण
फिल्म सिटी का पहला चरण 2023-24 में विकसित किया जाएगा। पहले चरण में एम्यूजमेंट पार्क, मल्टी लेवल पार्किंग, ग्रीन बफर जोन, लैंड स्केपिंग, विला, फिल्म स्टूडियो, फिल्म इंस्टीटृयूट आदि बनाए जाएंगे। इसकी जानकारी ड्राफ्ट रिपोर्ट में दी गई है। पहला चरण 376 एकड़ में विकसित किया जाएगा।

15 मई तक ग्लोबल टेंडर निकलने की उम्मीद
पहले चरण का प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेज दिया गया है। अब प्रदेश कैबिनेट इस पर मुहर लगाएगी। इसके बाद इसकी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। अधिकारियों को उम्मीद है कि 15 मई तक विकासकर्ता का चयन करने के लिए टेंडर निकाल दिए जाएंगे। वैश्विक टेंडर निकाले जाएंगे ताकि विदेशी कंपनियां इसके निर्माण के लिए आ सकें। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह ने कहा, "फिल्म सिटी में 30 प्रतिशत हिस्से में पार्क व सड़कें बनाई जाएंगी। पहले चरण में हैंगर एरिया (खुला क्षेत्र) रहेगा। जिसमें शूटिंग की जा सकेंगी। यहां पर शूटिंग के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और हवाई पट्टी भी बनेगी।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.