यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे को जोड़ा जाएगा, इतने करोड़ रुपए होंगे खर्च, पढ़िए खास जानकारी

जेवर एयरपोर्ट का असर : यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे को जोड़ा जाएगा, इतने करोड़ रुपए होंगे खर्च, पढ़िए खास जानकारी

यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे को जोड़ा जाएगा, इतने करोड़ रुपए होंगे खर्च, पढ़िए खास जानकारी

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Yamuna City : जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से किसी भी रास्ते पर जाने के लिए दिक्कतें ना हो, इसको लेकर कई सड़क निर्माण की तैयारी की जा रही है। यमुना प्राधिकरण के सेक्टरों को ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। गांव जगनपुर अफजलपुर के पास पेरीफेरल एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए बनने वाले इंटरचेंज में सेक्टरों को भी जोड़ने का प्रावधान किया जाएगा। इसके निर्माण पर करीब 18 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे सेक्टर के लोगों को राहत मिलेगी।

अतिरिक्त मुआवजा पर अटका काम
यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ने के लिए जगनपुर अफजलपुर के पास इंटरचेंज बनना है। करीब डेढ़ साल पहले इस इंटरचेंज को बनाने के लिए कंपनी का चयन किया जा चुका है, लेकिन किसानों को अतिरिक्त मुआवजा नहीं दिए जाने के चलते काम अटका है। मुआवजे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित है। अदालत का फैसला आने के बाद इस पर आगे की कार्यवाही तेजी से बढ़ेगी। 

इंटरचेंज बनाने के लिए 76 करोड़ रुपये खर्च होंगे
इस इंटरचेंज को बनाने में करीब 76 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए करीब 54 हेक्टेयर जमीन की जरूरत पड़ेगी। इसके निर्माण का खर्च एनएचएआई देगा। इस इंटरचेंज में यमुना प्राधिकरण के सेक्टरों को जोड़ने का कोई प्रावधान नहीं था। अब इस इंटरचेंज में यमुना प्राधिकरण के सेक्टरों को जोड़ने की तैयारी है। ग्रेटर नोएडा से आगरा जाते समय यमुना एक्सप्रेसवे के दाहिनी ओर 60 मीटर और बायीं ओर 30 मीटर चौड़ी सर्विस रोड है।

दोनों सड़कों को इंटरचेंज से जोड़ा जाएगा
इस दोनों सड़कों को इस इंटरचेंज से जोड़ा जाएगा। ताकि दोनों ओर के प्राधिकरण के सेक्टर आपस में जुड़ जाएं। इससे सेक्टर के लोग भी ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर आसानी से जा सकेगे। यमुना प्राधिकरण ने इसका डिजाइन तैयार करवा लिया है। इसके निर्माण पर करीब 18 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.