काम की खबर : यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज रात 12 बजे से घट जाएगी वाहनों की रफ्तार, पूरी जानकारी

यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों की गति कम हुई काम की खबर : यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज रात 12 बजे से घट जाएगी वाहनों की रफ्तार, पूरी जानकारी

काम की खबर : यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज रात 12 बजे से घट जाएगी वाहनों की रफ्तार, पूरी जानकारी

Google Image | Yamuna Expressway

-हल्के वाहन 80 और भारी वाहन 60 किलोमीटर प्रति घंटा से दौड़ेंगे

-सोमवार आधी रात से नियम लागू, उल्लंघन करने पर कटेगा चालान

 

यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार की आधी रात से वाहनों की गति कम हो जाएगी। अब एक्सप्रेस वे पर अगर कार को 80 किमी/घंटा से अधिक दौड़ाया तो आपका चालान कट जाएगा। एक्सप्रेस वे पर सामान्य दिनों में हल्के वाहनों को 100 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दौड़ाया जा सकता है। यह फैसला कोहरा और ठंड को देखते हुए लिया गया है।

यमुना एक्सप्रेस वे पर सामान्य दिनों में हल्क वाहनों की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहनों की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा तय है। इससे अधिक दौड़ाने पर वाहनों का चालान किया जाता है। ठंड और कोहरा में गति अधिक होने से हादसे की आशंका बनी रहती है। अब ठंड और कोहरा शुरू हो गया है। कोहरे के चलते दृश्यता कम हो जाती है। दृश्यता कम होने से हादसा होने की आशंका बनी रहती है। इसके चलते यमुना एक्सप्रेस वे पर गति कम कर दी गई है।

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि कोहरा व ठंड को देखते हुए वाहनों की गति कम कर दी गई है। सोमवार आधी रात से हल्के वाहन 80 और भारी वाहन 60 किलोमीटर प्रति घंटा की दर से चलेंगे। अगर इससे अधिक गति से दौड़ाया तो वाहनों के चालान काटे जाएंगे। यह नियम अगले आदेशों तक लागू रहेंगे। इन नियमों का पालन कराने के लिए एक्सप्रेस वे पर आने वाले सभी जिलों के एसएसपी को भी पत्र लिखा गया है। साथ ही एक्सप्रेस वे प्रबंधन को भी पत्र लिखकर अवगत कराया गया है। इसको कड़ाई से लागू कराने के लिए कहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.