Baghpat News : अंकित ने दिल्ली में इलाज के दौरान तोड़ा दम, हथियारों से हुआ था हमला

बागपत | 1 साल पहले | Nitin Parashar

Google Image | अंकित ने दिल्ली में इलाज के दौरान तोड़ा दम



Baghpat : सिरसली गांव में चार दिन पूर्व संघर्ष में घायल हुए अंकित की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन उसके शव को लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए। सिरसली गांव में गाली गलौज और कहासुनी को लेकर हरेंद्र और अंकित के लोगों के बीच धारदार हथियारों से संघर्ष हुआ था।

पांच लोग गंभीर रूप से घायल
संघर्ष में दोनों ओर से एक महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इनमें अंकित को गंभीर हालत में सीएचसी बिनौली से मेरठ रेफर किया था। जहां से चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर किया। इस मामले में निधि पत्नी अंकित की तहरीर पर थाना पुलिस ने हरेंद्र पक्ष के चार लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

अन्य आरोपी फरार
आरोपी हरेंद्र को गिरफ्तार कर बागपत कोर्ट में पेश किया। शनिवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में अंकित की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन उसके शव को लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए। इंस्पेक्टर सलीम अहमद ने कहा कि मामले में धारा बढ़ाकर कर जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

अन्य खबरें