बागपत को सीएम योगी की सौगात : बड़ौत के जनता वैदिक कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाने का ऐलान

बागपत | 7 महीना पहले | Jyoti Karki

Google Image | सीएम योगी आदित्यनाथ



Baghpat News : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ौत को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने जनता वैदिक कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाने का ऐलान किया। उन्होंने 351 करोड़ की 311 विकास परियोजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया। 

छेड़छाड़ करने वालों को कीमत चुकानी होगी 
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार विकास में कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि जनता वैदिक कॉलेज बड़ौत को विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। महिलाओं-बेटियों से छेड़छाड़ करने वालों को कीमत चुकानी होगी। सीएम योगी ने कहा कि बागपत का गन्ना शानदार है। दुनिया के लोगों को बागपत से खेती की सीख लेनी चाहिए। हमारी सरकार अन्नदाता और दस्तकारों का सम्मान करने में कसर नहीं छोड़ रही है। 

बागपत में मेडिकल कॉलेज शीघ्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कालेज का शिलान्यास करने के लिए जल्द बागपत आऊंगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले एक साल में 500 खिलाड़ियों को यूपी पुलिस में नौकरी दी है।मुख्यमंत्री बड़ौत के जनता वैदिक इंटर कालेज के मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सीएम 351 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित किया।

अन्य खबरें