बागपत में बड़ा हादसा : मजदूरों पर गिरा चौथी मंजिल का लेंटर, प्रशासन और पुलिस में हड़कंप

बागपत | 1 साल पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | हादसा स्थल



Baghpat : रविवार को एक मकान में चल रहे काम के दौरान लेंटर गिर गया। इस हादसे में काम कर रहे 4 मजदूर दब गए। लेंटर गिरने के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और कड़ी मशक्कत के बाद चारों मजदूरों को बाहर निकाला। आनन-फानन घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है।
मौके पर पुलिस
निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिनने से गंभीर रूप से घायल युवक को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों की निगरानी में घायल का इलाज चल रहा है। वहीं सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच रही है। पुलिस का कहना है कि जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मशीन चढ़ाई के दौरान गिरा लेंटर
अमीनगर सराय निवासी व्यापारी भवन निर्माण करा रहे है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भवन में चौथा लेंटर डालने के लिए मशीन चढ़ाई जा रही थी। तभी निर्माणाधीन भवन का लैंटर भरभराकर गिरने लगा और वहां काम कर रहे फिरोज  कादिर इस्तकार सावेज मजदूर दब गए। जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाला गया और कस्बे के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। एक मजदूर की हालत गम्भीर होने पर बडौत के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

अन्य खबरें