Baghpat News : गुरमीत राम रहीम फिर पहुंचा जेल, हरियाणा पुलिस सुरक्षा में ले गई सुनरिया

बागपत | 1 साल पहले | Jyoti Karki

Google Image | हरियाणा पुलिस सुरक्षा में ले गई सुनरिया



Baghpat News : बागपत के बरनावा में स्थित 'डेरा सच्चा सौदा आश्रम' में डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम का 40 दिन का पैरोल पूरा हो गया है। शुक्रवार को उसे आश्रम से कड़ी सुरक्षा के बीच रोहतक की सुनारिया जेल ले जाया गया है। जेल में राम रहीम दुष्कर्म और हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा है। 
रोहतक की सुनरिया जेल से डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 21 जनवरी को तीसरी बार 40 दिन का पैरोल लेकर बरनावा के आश्रम पहुचा था। इस दौरान उसने यहां पर अपनी मुंहबोली बेटी हनी प्रीत और परिवार संग पैरोल अवधि का समय बिताया है। शुक्रवार को हरियाणा पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच गुरमीत राम रहीम सिंह को सुनारिया जेल लेकर गई है।

चार लग्जरी कारों में बागपत से रवाना हुआ गुरमीत
बागपत पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के पैरोल का समय गुरुवार को पुरा हो गया। डेरा प्रमुख के सुनरिया जेल ले जाने के लिए शुक्रवार की सुबह से ही बरनावा आश्रम पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया। दोपहर को उन्हें सुनारिया जेल ले जाने के लिए हरियाणा पुलिस, बागपत के डीएसपी विजय चौधरी और इंस्पेक्टर सलीम अहमद आश्रम पर पहुचे। यहां से दोपहर में करीब 2:50 बजे पुलिस सुरक्षा के बीच उनका चार लग्जरी गाड़ियों का काफिला निकला।

सफेद थीं गुरमीत सिंह की चारों लग्जरी कारें
डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह के काफिले में शामिल सभी गाड़ी सफेद कलर की थीं। कारें आश्रम के अंदर से निकल कर बडौत की तरफ गईं। बड़ौत से गौरीपुर होते हुए सोनीपत और फिर सुनरिया गई हैं।

अन्य खबरें