बागपत : कल खत्म होगी गुरमीत सिंह की पैरोल, फिर जाएंगे जेल

बागपत | 2 साल पहले | Rakesh Tyagi

Google Image | Ram Rahim



Baghpat : हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल से एक माह के पैरोल पर डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा आए गुरमीत राम रहीम की पैरोल अवधि रविवार 17 जुलाई को समाप्त हो जाएगी। उसके बाद डेरा प्रमुख की जेल में वापसी हो जाएगी। 

पैरोल अवधि 17 जुलाई को समाप्त हो जाएगी
डेरा प्रमुख के बरनावा आने की खबर के बाद 2-3 दिन तक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से हजारों की संख्या में उनके अनुयायी आश्रम में पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस को तीन नोटिस डेरा प्रबंधक को देने पड़े थे। हजारों की भीड़ का आना तो रुक गया, लेकिन ब्लाक बार अनुयायियों का डेरे में जाना बंद नहीं हुआ। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि गुरमीत राम रहीम की पैरोल अवधि 17 जुलाई को समाप्त हो जाएगी। इसी दिन हरियाणा पुलिस उन्हें जेल ले जाएगी।

दस दिन से हो रहे हैं कार्यक्रम
बरनावा आरम में 10 दिन से डेरा प्रमुख की गतिविधियां बढ़ी हुई हैं। हजारों की संख्या में अनुयायी डेरे में मौजूद रहते हैं। डेरा प्रमुख रोज सत्संग कर रहे हैं। इस दौरान वह शाही अंदाज में स्टेज पर होते हैं। गुरु पूर्णिमा पर भी डेरे में बड़ा आयोजन हुआ। उन्होंने युवक युवतियों की शादियां भी कराई और आशीर्वाद भी दिया।

अन्य खबरें