बागपत पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ : एक को लगी गोली, दो दबोचे

बागपत | 1 साल पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | बागपत पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़



Baghpat : टांडा कैराना मार्ग पर पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे गए। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। इन्हीं बदमाशों ने बीते 13 जनवरी को नांगल गांव के सोनू से बाइक, नगदी और मोबाइल लूट लिया था। पुलिस तब से ही बदमाशों की तलाश कर रही थी।  

मुखबिर ने पुलिस को दी सूचना
मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ बदमाश टांडा कैराना मार्ग पर किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची तो दो संदिग्ध दिखाई दिए। जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया। जवाबी पुलिस कार्रवाई में दो बदमाश गिरफ्तार हुए। जिनमें पुलिस की गोली लगने से बदमाश जुनैद घायल हो गया। घायल का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। 

एसपी नीरज कुमार का बयान
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि टांडा कैराना मार्ग पर पुलिस बदमाश की मुठभेड़ हुई। जिसमें 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि एक बदमाश के मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया। जिसे स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर है। पकड़े गए बदमाशों से लूटा गया मोबाइल और बाइक बरामद हुई है।

अन्य खबरें