बागपत : राम रहीम ने हनीप्रीत के साथ चलाया सफाई अभियान, तलवार से काटा केक

बागपत | 1 साल पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | Ram Rahim



Baghpat : रोहतक की सुनारिया जेल से तीसरी बार 40 दिन का पैरोल लेकर बरनावा आए डेरा प्रमुख राम रहीम के आश्रम पर पुलिस का कड़ा पहरा है। साध संगत के डेरे में प्रवेश करने पर प्रतिबंध है। डेरा प्रमुख ने अपनी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत के साथ डेरे में अंदर साफ सफाई अभियान चलाया। 

40 दिनों की पैरोल पर आए डेरा प्रमुख
दुष्कर्म और हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख तीसरी बार बरनावा के आश्रम में 40 दिन का पैरोल लेकर आया है। उसके साथ उसकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत और परिवार के सदस्य भी आए हैं। बताया जा रहा है कि 25 जनवरी को बरनावा डेरे के संस्थापक शाह सतनाम सिंह महाराज का जन्मदिन है। 

बड़े कार्यक्रम नहीं होंगे इस बार
डेरा प्रमुख ने जन्मदिन बनाने के लिए ही पैरोल लिया, इस दिन सिरसा के आश्रम में बड़े कार्यक्रम का आयोजन होता था। इसमें साध संगत की भारी भीड़ जुटती थी, लेकिन बड़ा कार्यक्रम न करने और आश्रम में भीड़ नहीं जुटने देने को प्रशासन की निर्देशित किया है। डेरे के अंदर साध संगत के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। डेरा प्रमुख ने हनीप्रीत के साथ आश्रम परिसर में साफ सफाई अभियान चलाया  इसके बाद देर के सेवादारों ने भी आश्रम के अंदर और बाहर साफ सफाई की है। 

डेरा प्रमुख ने तलवार से काटा केक
डेरा प्रमुख ने बरनावा आश्रम के संस्थापक शाह सतनाम सिंह महाराज के जन्मदिन बनाना शुरू कर दिया है। इस उपलक्ष्य में उसने तलवार से पहला केक काटा है। डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को हत्या और दुष्कर्म के मामले में वर्ष 2017 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई। इसके बाद से वह रोहतक की सुनारिया जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। इस बीच उसने साध संगत के साथ शाह सतनाम महाराज का जन्मदिन नहीं मनाया। रविवार को डेरा प्रमुख ने उनके जन्म अवतार माह में तलवार से पहला केक काटा ओर प्रसाद के रूप सेवादारों को खिलाकर खुद खाकर जन्मदिन की खुशी मनाई। 

चार केक और काटेंगे
इस दौरान डेरा प्रमुख ने कहा कि वह पांच साल बाद साध संगत के साथ शाह सतनाम सिंह महाराज का जन्मदिन बना रहा है। पांच वर्षों में उनके पांच केक काटने तो बनते है। वह अभी चार केक और काटेंगे। तलवार से केक काटने को पूछने पर डेरे के सेवादार अनिल चावला ने कहा की केक तलवार से नहीं बड़े चाकू से काटा गया है।

अन्य खबरें